Breaking News

मरीजों के ठीक होने की दर सुधर कर 51.08 प्रतिशत हुई

भारत में वर्तमान में 900 से ज्‍यादा समर्पित प्रयोगशालाएं कोविड-19 का परीक्षण कर रही हैं

नई दिल्ली । पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 7419 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक कोविड-19 के कुल 1,69,797 मरीज ठीक हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की दर सुधर कर 51.08 प्रतिशत हो चुकी है, जो इस तथ्‍य की ओर इंगित करती है कि कोविड-19 के आधे से ज्‍यादा पॉजिटिव मामलों में मरीज ठीक हो चुके हैं।

वर्तमान में 1,53,106 सक्रिय मामले या मरीज चिकित्सीय देख-रेख में हैं। संक्रमित व्यक्तियों में नोवल कोरोना वायरस का पता लगाने के लिए आईसीएमआर की परीक्षण क्षमता निरंतर बढ़ाई जा रही है। सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़ाकर 653 और निजी प्रयोगशालाओं की संख्‍या बढ़ाकर 248 (कुल 901) कर दी गई है। पिछले 24 घंटों में 1,15,519 सैंपल्‍स (नमूनों) की जांच की गई। इस प्रकार अब तक जांचे गए सैंपल्‍स की कुल संख्या 57,74,133 हो गई है।

Related Articles

Back to top button