Crime

पांडेयपुर काली मंदिर के पास दुकान से मोबाइल लूट कर भाग रहे चोर को राहगीरों ने दौड़ा कर पकड़ा

वाराणसी। पांडेपुर इलाके में आज सुबह अजीबो गरीब घटना हुई उसके बाद लोगों ने दौड़ाकर एक चोर को धर दबोचा। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह उस समय हड़कम्प मच गया जब कुछ दुकानदार चोर – चोर का शोर मचाते हुए रोड पर एक व्यक्ति के पीछे भाग रहे थे। यह देखकर राहगीरों ने भी दौड़ लगा दी। लोगों की मदद से चोर को पकड़ लिया गया। पकड़ा गया व्यक्ति काली मंदिर स्थित एक मोबाइल के शोरूम से 20 हजार रुपये का मोबाइल फोन लूट कर भाग रहा था।

पकड़े गए चोर ने बताया कि वह लोग गैंग बनाकर लूटपाट करते हैं। बताया कि मेरे साथ दो लोग और हैं। इस जानकारी पर एक और चोर पकड़ लिया गया। इस दौरान तीसरा चोर भागने में सफल रहा। इसके पहले भी यहाँ विक्की मोबाइल के दुकान से दिनदहाड़े ऐसी ही घटना हो चुकी हैं। पुलिस पकड़े गए दोनों चोरों से पूछताछ कर रही है,अन्य चोरियों की खुलासा होने की उम्मीद है। मजेदार बात यह है कि पकड़े गए चोर नाबालिक बताए गए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button