UP Live

मिशन शक्ति अभियान के तहत अभिभावकों ने लिया बालिका सुरक्षा का शपथ

दुुद्धी,सोनभद्र– स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति के तत्वावधान में शुक्रवार को अभिभावकों  द्वारा  बालिका सुरक्षा का शपथ लिया गया। अभिभावकों ने शपथ लेते हुए कहा कि – भारत के जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं शपथ लेती हूं कि मैं अपने बेटे और बेटी में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करूंगी। मैं अपने बच्चों को बचपन से ही जीवन के नैतिक मूल्य सिखाऊंगी और उन्हें सही व गलत का भेद बताऊंगी। जिस प्रकार मैं अपने बेटी को स्वयं की सुरक्षा के लिए ध्यान रखने को कहती हूं, उसी प्रकार अपने बेटों को अनुशासन में रखते हुए उसकी भी दैनिक गतिविधियों का पूरा ध्यान रखूंगी। प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार ने राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी आरज़ू सिंह और विवेकानन्द के कुशल कार्य संयोजन में मिशन शक्ति को व्यापक स्तर पर संपादित करने के लिए आभार जताया और कहा कि बालिका सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी लोग अपने परिवार से ही इस मुहिम का शुभारंभ करें।उक्त आशय की जानकारी सह मीडिया प्रभारी आरज़ू सिंह ने दिया।

Related Articles

Back to top button