Crime

दो नाबालिग वाहन चालकों के अभिभावकों पर लगा 25-25 हजार का जुर्माना

जौनपुर : उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में यातायात विभाग ने नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है और इसी क्रम में आज दो नाबालिग बच्चों के वाहन चलाने पर अभिभावकों पर 25-25 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया।यातायात निरीक्षक जी डी शुक्ला ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा गत दिवस सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में नाबालिगों द्वारा सड़कों पर वाहन चलाते हुए पाए जाने पर उनके अभिभावकों पर 25000 का जुर्माना लगाए जाने के आदेश दिये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में आए दिन लगभग दो से तीन नाबालिगों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है, जिस पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका चालान करने के साथ ही अभिभावकों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button