State

छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में जाकर धर्मांतरण को रोकूंगा : पं धीरेन्द्र शास्त्री

रायपुर । बाघेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुढ़ियारी में हनुमंत कथा करने पहुंचे हैं। कोटा रोड गुढ़ियारी स्थित विवेकानंद विद्यापीठ में 27 जनवरी तक कथा का आयोजन होगा। इस दौरान उन्होंने धर्मांतरण और मंदिर तोड़े जाने को लेकर बड़ा बयान दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा कि छत्तीसगढ़ के कोने कोने में जाकर वो धर्मांतरण को रोकेंगे। बस्तर में भी राम कथा होगी। सनातन धर्म के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

पं धीरेंद्र शास्त्री ने मंदिरों को तोड़े जाने के सवाल पर कहा कि मंदिरों को तोड़ा जाना धूर्तता है। अगर तोड़ना ही है तो एशिया जिले के दूसरे नंबर के चर्च को तोड़कर दिखाएं।मालूम हो कि हनुमंत कथा के लिए 23 जनवरी को धीरेंद्र शास्त्री राजधानी रायपुर पहुंचे हैं। 27 जनवरी तक ये कथा होगी। इस दौरान सैकड़ों परिवारों की घर वापसी, भारतीय सैनिकों का सम्मान और गरीब कन्याओं का विवाह हिन्दू रीति रिवाजों के साथ कराया जाएगा। मंगलवार को पं धीरेन्द्र शास्त्री ने कहा था कि, श्री राम के आगमन के साथ ही त्रेता युग का प्रारंभ हो गया है। आने वाला समय द्वापर का होगा। अब मथुरा की बारी है। उन्होंने कहा कि हम अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा से सीधा उनके ननिहाल आए हैं। सूर्योदय के साथ ही सूर्यवंशी प्रभु राम मंदिर में विराजमान हुए। इसी के साथ नई ऊर्जा का संचार भारत में हुआ। अब हम अखंडता और एकता की ओर बढ़ रहे हैं। भारत पुन: विश्वगुरु के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है।(वीएनएस)

श्रद्धालुओं से मुख्यमंत्री की अपील, संयम बरतें, सहयोग करें, सबको दर्शन देंगे रामलला

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए सुपर बूस्टअप साबित होगा अयोध्या धाम और राम मंदिर

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button