
दुद्धी, सोनभद्र – नगर कर डिग्री कालेज रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ व अर्धनारीश्वर महादेव मन्दिर के स्थापना दिवस पर 5 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। तदुपरांत प्रसाद वितरण हुआ।आयोजन में सभी गायत्री परिवार के परिजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।मुख्य रूप से महेशानंद भाई, जितेन्द्र चंद्रवंशी,जीवन राम चंद्रवंशी, भगवान दास,पन्नालाल, वीरेंद्र प्रताप सिंह,डॉ गौरव सिंह मौजूद रहे। 



