Crime

सांड के हमले से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत

महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खुरर्मपुर चौकी के अंतर्गत जगरनाथपुर गांव के सामने जंगल में एक महिला की लाश मिली है। चारवाहों ने शनिवार को दिन के करीब 10 बजे शव देखी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बृजमनगंज पुलिस को दिया।

जानकारी मिलते ही एसएचओ बृजमनगंज संजय मिश्र पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त करवाने में जुट गई। हलांकि महिला जंगल की बगल वाले गांव की होने के कारण पुलिस को शिनाख्त के लिए जय मशक्कत नही करनी पड़ी और वही मौके पर ही शिनाख्त हो गयी।

महिला की पहचान चनरी पत्नी जयराम उम्र लगभग 55 वर्ष ग्राम पंचायत नयनसर टोला जगरनाथपुर के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह चनरी किसी कार्य से जंगल मे गयी थी। बताया जाता है कि सांड के हमले से उसकी मौत हो गयी। प्रभारी निरीक्षक बृजमनगंज संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज पुलिस अग्रिम कारवाही में लगी हुई है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button