UP Live

पुलिस संग पीएसी के जवानों ने छग बॉर्डर तक की कॉम्बिंग

दुद्धी, सोनभद्र- अमवार चौकी पुलिस व पीएसी के जवानों ने रविवार को क्षेत्र के दुरूह गांव भीसुर , नाचनटाड़ ,कोरची होते हुए छतीसगढ़ बॉर्डर तक कॉम्बिंग किया|इस दौरान चौकी इंचार्ज जितेंद सिंह ने ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास जगाया और उनका कुशल क्षेम जाना। उन्हें भयमुक्त माहौल का अहसाह कराते हुए ग्रामीणों से बात चीत के दौरान अवांछनिय तत्वों की गतिविधियों की टोह ली| उन्होंने सीमा पर रह रहें ग्रामीणों से भी बॉर्डर पर गतिविधियों की जानकारी ली,कहा कि कोई भी अपरिचित व संदिग्ध बॉर्डर पार से यहां आसरा ले तो इसकी सूचना तत्काल मेरे नम्बर पर दे | इस मौके पर कॉन्स्टेबल कुंदन कुमार सिंह के साथ पीएसी बल के प्लाटून कमांडर सूर्यभान एक पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे|

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button