दुुद्धी,सोनभद्र- भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुद्धी, सोनभद्र में गुरुवार को शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति के तत्वावधान में बेबीनार का आयोजन किया गया।प्राचार्य डॉ. नीलांजन मजूमदार के कुशल निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारी आरज़ू सिंह व डॉ. विवेकानंद के संयोजन में ” महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक दृष्टिकोण ” पर आयोजित बेबीनार में कई वरिष्ठ वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये। सर्वप्रथम आयोजक आरज़ू सिंह ने आदि शक्ति मां दुर्गा की स्तुति कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया और विषय को केंद्र में रखकर उन्होंने बताया कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक दृष्टिकोण में कार्य कारण सम्बन्ध है। इसी के साथ विषय कि भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। वेबिनार के मुख्य वक्ता डॉ. आदित्य कुमार त्रिपाठी,असिस्टेंट प्रोफेसर , एस. एस. खन्ना पी.जी. कॉलेज इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज थे।जिन्होंने विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि सशक्तिकरण का मूल स्वर ही नारी शक्ति के पुनर प्रतिस्थापन से है।इसके माध्यम से वंचित नारी के पक्ष में कई सकारात्मक पहलुओं पर विचार किया जाता है।महिलाएं अपने स्वास्थ्य, शिक्षा,रोजगार, परिवार, देश और समाज के प्रति सचेष्ट रहती हैं।प्राचार्य जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन से इस पुनीत अवसर यानी नवरात्रि की महत्ता बताते हुए स्वयंसेविकाओं को प्रोत्साहित किया और सभी को आशीर्वचन प्रदान किया। डॉ. विवेकानन्द ने मुख्य वक्ता, प्राध्यापकगण और स्वयंसेवकों का धन्यवाद ज्ञापन किया । वेबिनार में डॉ.रामसेवक सिंह यादव, डॉ राकेश कन्नौजिया, डॉ हरिओम वर्मा, डॉ प्रभात पांडेय, डॉ मिथिलेश कुमार गौतम समेत तमाम छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।



