
बरेका चिकित्सालय के सभागार कक्ष में आज केन्द्रीय चिकत्सालय, बरेका द्वारा पापुलर कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट व इंदिरा नर्सिंग कालेज वाराणसी के संयुक्त व सक्रिय सहयोग से बरेका चिकत्सालय में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । दीप प्रज्ज्वलन कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया तथा बरेका चिकित्सालय में प्रशिक्षणरत पापुलर तथा इंदिरा नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षुओं द्वारा प्रार्थना गाया गया एवं प्रार्थना नृत्य भी किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए बरेका के प्रमुख मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० देवेश कुमार ने बताया कि पूरे विश्व में अधिकतर लोग दिल के दौरे से अपनी जान गवां दे रहे हैं, भारत में 30 वर्ष से कम आयु के लोग भी इसके शिकार हो रहे हैं अत: सभी को जागरूक होना अति-आवश्यक हो गया है । विश्व स्वास्थ्य दिवस के इस वर्ष का थीम ‘हृदय का उपयोग करें तथा हृदय को जाने’ है । दिल की गंभीर बीमारियों से बचने के लिए स्वस्थ जीवन शैली अपनायें । हृदय को स्वस्थ रखने के लिए रक्तचाप नियंत्रित रखें, नियमित जॉंच कराते रहें तथा आवश्यकतानुसार चिकित्सक से सलाह लें । संतुलित पौष्टिक भोजन तथा पर्याप्त शारीरिक श्रम करें एवं अपने शरीर को मोटा न होने दें । धूम्रपान न करें, तनाव से बचें तथा पर्याप्त निन्द लें एवं सही समय पर सही उपचार लें ।

कार्यक्रम का संबोधन करते हुए पापुलर नर्सिंग कॉलेज के सहायक प्रोफेसर श्री आनन्द कुमार द्वारा बताया गया कि इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस का थीम “Use Heart Know Heart” है एवं इसी थीम पर विश्व स्वास्थ्य दिवस कार्यक्रम केन्द्रित है । इस कार्यक्रम के अवसर पर कॉलेज की छात्राओं के द्वारा व्यायाम एवं उचित जीवनशैली पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को स्वस्थ हृदय रखने के लिए जागरूक किया गया, तथा सी.पी.आर. पर प्रैक्टिकल प्रदर्शन कर सबको प्रेरित किया गया ।
इस कार्यक्रम में डा० एस.के. शर्मा, अ.मु.चि.अधी./शिशु रोग विशेषज्ञ, श्रीमती गीता कुमारी चौधरी स.न.अधिकारी, पॉपुलर नर्सिंग कॉलेज एवं इंदिरा नर्सिंग कॉलेज की प्रशिक्षु छात्र/छात्राओं के अतिरिक्त बरेका चिकित्सालय की नर्सिंग सिस्टर्स सर्व श्री/श्रीमती अंजना टोड, कमला श्रीनिवासन, चंद्रकला राव, सीता सिंह, उषा जैसल, उषा देवी, अहिल्या सिंह, आरती एवं चिकित्सालय के अन्य पैरामेडिकल कर्मचारियों में सुमित कुमार, दुर्गेश नंदन श्रीवास्तव, संजय कुमार के सक्रिय सहभागिता से कार्यक्रम का सफल संपादन किया गया।



