State

ज्ञानवापी की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट दोनो पक्षों को उपलब्ध कराने के आदेश

वाराणसी : उत्तर प्रदेश में वाराणसी की जिला अदालत ने बुधवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा ज्ञानवापी परिसर के किये गये वैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट की हार्ड कापी दोनों पक्षों को उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं। मामले की अगली सुनवाई छह फरवरी को होगी।जिला न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत ने अपने आदेश में कहा कि अदालत का मानना है कि एएसआई द्वारा तैयार की गई सर्वेक्षण रिपोर्ट की प्रतियां दोनों पक्षों को प्रदान की जानी चाहिए ताकि अगर उन्हे अगर कोई आपत्ति है तो, वे दर्ज करा सकते हैं। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button