BusinessNationalPoliticsVaranasi

अवसर कई, बड़ी छलांग लगाएं प्रतिभावान युवा: पीयूष गोयल

देश में बह रही विकास की धारा: पियूष गोयल

वाराणसी : वाराणसी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने नदेसर स्थित एक होटल में युवा उद्यमियों से संवाद किया। इसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों व सोच को सामने रखा। कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रतिभावान युवाओं के पास अवसर बहुत हैं। वे लंबी छलांग लगाएं। यह भी सच है कि भारत में लाख समस्यांएं भी होंगी लेकिन उसके समाधान के लिए हमारे पास करोड़ों दिमाग भी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संकल्प के साथ जो विकास कार्य किया है, उसकी कल्पना भी दूसरा कोई नेता नहीं कर सकता।

पीयूष गोयल ने कहा कि वर्तमान में देश का कोई भी कोना हो. पूर्वोत्तर के राज्य हों या फिर उत्तर भारत का इलाका। हर ओर से नए आइडिया सामने आ रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि देश का युवा बड़ी छलांग लगाने के लिए बेताब है। यह भी सच है कि सरकारी नौकरी में भी प्रतिभावान युवाओं की जरूरत है। देश चलाने के लिए ईमानदार व कर्मठ युवा अफसरों का बहुत योगदान होता है। केंद्र व प्रदेश की ओर से ऐसे युवाओं को भी अवसर मिल रहे हैं। युवाओं पर देश को भरोसा है। वे अपनी प्रतिभा से भारत को विश्व की बड़ी शक्ति बनाएंगे।

बनारस के विकास की किसी अन्य दलों में नहीं थी हिम्मत

पीयूष गोयल ने कहा कि विकास के माडल के रूप में बनारस सबके समक्ष है. वर्ष 2013 में पहली बार बनारस आया था। वह पल भूलता नहीं है। चारों ओर गंदगी फैली थी। सफाई का कांसेप्ट नहीं था। सड़कें संकरी थीं। एयरपोर्ट से शहर आने में डेढ़ घंटे लग गए थे। कोई विकास नहीं दिखता था। गलियों में अनियोजित विकास हुआ था। महादेव को भी जैसे झोपड़ी में कैद किया गया था। संकरी गलियों से होकर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में दर्शन के लिए पहुंचते थे। बिजली की समस्या थी। यातायात समस्या भयंकर रूप में थी। पीएम मोदी यहां के सांसद बने तो बनारस का कायाकल्प हुआ है। यह परिवर्तन आपकी मेहनत व योगदान से हुआ क्यों कि पीएम मोदी को बनारस के लोगों ने सेवा का मौका दिया। उसी के चलते आज बनारस का बदला हुआ स्वरूप देखने को मिलता है। बनारस का स्वरूप बदलने के लिए हिम्मत की जरूरत थी जो 10 वर्ष पहले किसी अन्य नेता में नहीं थी।

बढ़ा पर्यटन तो यहां लोगों के लिए खुले रोजगार के अवसर

बाबा का कारिडोर बना तो यहां पर रिकार्ड पर्यटन भी बढ़ा। पक्के महाल में होम स्टे इतना बढि़यां बने हुए हैं कि हर दूसरे घर में पर्यटक रहने लगा है। गंगा तक बाबा का दरबार खुल गया है। ऐसा लगता है कि विश्व के किसी बड़े शहर में आ गए हैं. यह ओल्डेैज सिटी है। जब से कारिडोर का काम पूरा हुआ है, इन ढाई वर्षों में 16 करोड़ भक्तों। ने दर्शन किया. परिसर साफ-सुथरा है। सभी भक्तों में संतुष्टि भी है।

काशी ही नहीं पूरा देश पीएम मोदी पर कर रहा गर्व,

पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम मोदी के विकास कार्यों पर काशी ही नहीं बल्कि पूरा देश गर्व कर रहा है। पीएम मोदी जब कोई प्रोजेक्टर हाथ में लेते हैं तो उसके पीछे दूरदर्शी सोच रहती है। पीएम मोदी के अलावा देश का कोई दूसरा नेता नहीं होगा जिसमें यह सोचने की क्षमता व आत्म विश्वा स हो। कहा कि स्टापर्टअप के तहत नए युवाओं से दिल्ली में पीएम मोदी ने बैठक की थी। वैसी ही एक बैठक बनारस में भी होनी चाहिए। युवा उद्यमियों से संवाद का आयोजक संत रविदास शिक्षा एवं विकास संस्थान की ओर से किया गया।

मंच पर वैभव कपूर, राजकुमार शर्मा, डॉ. राजेश त्रिवेदी, संजीव सिंह बिल्लू भी मौजूद थे। संचालन विशाल व धन्यवाद ज्ञापन सुयश अग्रवाल ने ज्ञापित किया. इस मौके पर विशाल त्रिवेदी, प्रतीक गुप्ता, अशोक अग्रहरि, राकेश मिश्रा, अभिनव पेशवानी, अनुपम रघुवंशी, रजत जयसवाल, सिद्धार्थ अरोड़ा, राघवेंद्र शारडा, हर्षित सिंह, सुधीर बाघवानी, शिखा शाह आदि मौजूद रहे।

काशी पूरी तरह से मोदीमय है : पीयूष गोयल

वाराणसी :विपक्ष कुछ भी कहे जनता मोदी जी के 400 पार के लक्ष्य को पूरा कराएगी। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिगरा स्थित शहीद उद्यान में मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से बातचीत के दौरान कही। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आज सुबह सबरे 6 बजे शहीद उद्यान पहुंचे। वहां पर मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों से मिले और उनसे हाल चाल पूछा, उनके साथ टहलते हुए काशी के विकास को लेकर चर्चाएं की। योग कर रही माताओं बहनों के साथ बैठकर योग किया और लाफ्टर योग करते हुए खूब हंसे।

सुबह सवेरे की वर्जिश और व्यायाम के पश्चात केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल शास्त्री नगर स्थित चाय की अड़ी पर पहुंचे। चाय पीने से पहले ही केंद्रीय मंत्री ने चाय विक्रेता को चाय के पैसे दिए और चाय लेकर उपस्थित लोगों के बीच बैठकर चाय पर चर्चा शुरु की। चाय की चुस्की के साथ शुरू हुई इस चर्चा में उन्होंने लोगों के विचारों को सुना और कहा कि मोदी की काशी का कायाकल्प हो रहा है और काशी की जनता से मिलकर यही प्रतीत होता है कि काशी पूरी तरह से मोदी मय है। कहा कि पिछले दस वर्षों में जिस तरह बनारस की तस्वीर बदली है और मोदी ने अपने काशीवासियों के साथ मिलकर जो काम किया है।वो आगे भी जारी रहेगा और मोदी की काशी विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

कहा कि अबकी बार 400 पार का नारा जनता जनार्दन के मन की आवाज बन चुका है।जनता जनार्दन ही मोदी जी के हाथों में देश की बागडोर को पुनः सौंपेगी और 400 पार के इस नारे को पूरा करेगी। कहा कि मोदीजी ने बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को बड़ा मंत्र दिया है। और कहा है कि इंसान को हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और अपने सपनों को पूरा करने के लिए दिन रात मेहनत करनी चाहिए और अपने लक्ष्य के प्रति सदैव ईमानदार होना चाहिए।इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने चायवाले के साथ फोटो खिंचवाया।

इनकी रही उपस्थिति
मुख्य रूप से महापौर अशोक तिवारी,राजेश त्रिवेदी,रोहित कपूर, वैभव कपूर, प्रशांत शर्मा,नवरतन राठी, डा. जे एस राय , शैलेश गुप्ता,विजय शंकर सहित करीब 400 लोग उपस्थित थे

देश में बह रही विकास की धारा: पियूष गोयल

वाराणसी : पिछले दस वर्षों से देश में विकास की धारा बह रही है। काशी की बात करें तो 2014 के पहले की काशी और आज की काशी में जमीन आसमान का अंतर है। कहा कि दस वर्षों का विकास तो ट्रेलर था अभी पुरी पिक्चर बाकी है। उक्त बातें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने दुर्गा कुंड स्थित हनुमान प्रसाद पोद्दार स्मृति सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अंध विद्यालय प्रांगण में आयोजित काशी के उद्यमियों एवं व्यापारियों से संवाद व गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।मुख्य अतिथि श्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकास के साथ विरासत को संवारने का काम किया है। कहा कि काशी विश्वनाथ कारीडोर बनने के बाद से अब तक 16 करोड़ से अधिक श्रद्धालु एवं पर्यटक काशी आए। जिसका परिणाम ये रहा कि अर्थव्यवस्था को गति मिली। इसका लाभ व्यवसाय से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति को मिला।

श्री पीयूष गोयल ने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने विकास के नित नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आधारभूत सुविधाओं के साथ आधुनिक सुविधाओं से देश को सुसज्जित किया। कहा कि अन्न सेवा सबसे बड़ी सेवा है। इस पुनीत कार्य के लिए श्री हनुमान प्रसाद पौदार स्मृति ट्रस्ट के सभी पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं। काशी में ये नया अन्न क्षेत्र बनने से यहां आने वाले श्रद्धालुओं, बच्चों एवं जरूरतमंदों के लिए ये पुनीत कार्य है।श्री पियूष गोयल ने कहा कि इस तरह के कार्यों के लिए धर्मार्थ एवं सामाजिक संस्थाओं का योगदान सराहनीय है। सही अर्थों में इन कार्यों से राम राज्य लाया जा सकता है।श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार भाई जी गीता प्रेस द्वारा संपादित कल्याण पत्रिका के सम्पादक के रुप में सनातन धर्म का प्रचार प्रसार किया।उन्होंने सनातन धर्म मूल्यों को पुरी दुनिया में प्रसारित व प्रचारित करने का कार्य किया।

केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल ने उपस्थित उद्यमियों एवं व्यापारियों से संवाद किया तथा जो भी व्यापारियों की समस्याएं थीं उसे दूर करने का आश्वासन दिया।यह अन्न क्षेत्र तीर्थ यात्रियों, गरीबों एवं जरुरतमंदों के सहायतार्थ संचालित किया जा रहा है। ट्रस्ट के सचिव श्री अखिलेश खेमका व अन्नक्षेत्र प्रभारी नीरज दूबे ने केंद्रीय मंत्री को अन्नक्षेत्र का अवलोकन कराया।स्वागत भाषण में अनिल जाजोदिया ने कहा कि अन्नक्षेत्र का मूल उद्देश्य काशी में आने वाले तीर्थ यात्रियों, जरुरतमंदों को जिसमें मजदूर, एवं छात्रों को निशुल्क भोजन की व्यवस्था कराना है। केंद्रीय मंत्री का स्वागत कृष्ण कुमार जालान ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया।ट्रस्ट के सचिव अखिलेश खेमका ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मंत्री का स्वागत किया।संस्था का परिचय श्याम सुंदर प्रसाद ने किया।धन्यवाद ज्ञापन यदुराज कानुदिया ने किया।

इस अवसर पर श्याम सुंदर प्रसाद, कृष्ण कुमार जालान, यदुराज कानुदिया, अखिलेश खेमका, अजीत बजाज, सत्यनारायण झुनझुनवाला, दीपक बजाज, उमाशंकर अग्रवाल, डॉ एके सिंह, डॉ ऋतु गर्ग, डॉ संजय गर्ग, अनिल अग्रवाल, नंद किशोर सारडा, विजय कुमार मिश्र सहित शहर के विशिष्ट उद्यमियों के लोग उपस्थित रहे।

ये चुनाव विकसित भारत की नींव रखने का चुनाव है: पीयूष गोयल

वाराणसी : बनारस वस्त्र उद्योग एसोसिएशन द्वारा वाराणसी द्वारा व्यापारी सम्मान समारोह महमूरगंज स्थित शुभम लान में आयोजित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि अंतिम चरण के मतदान में चार दिन शेष बचे हैं ये चुनाव देश का भाग्य बनाने का चुनाव है। भारत को विश्व की महाशक्ति बनाने का चुनाव है। विकसित भारत की नींव रखने का चुनाव है। कहा कि ये आने वाली पीढ़ी के भविष्य को सुनहरा बनाने का चुनाव है.

कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत 11 वीं से 5 वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और आने वाले तीन वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना कण कण क्षण क्षण देश सेवा में लगा दिया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बिना किसी भेद भाव के सरकार की योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को दिया। दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया। कहा 1 जून को काशी में मतदान होना है और इस दिन अपने वोट के रूप में प्रधानमंत्री जी को इतना आशीर्वाद दे कि इतिहास बन जाए। बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन वाराणसी द्वारा व्यवसाय में आ रही अड़चनों के पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि चुनाव समाप्त होने के पश्चात वस्त्र उद्योग की समस्याओं का समाधान करने का पुरा प्रयास करूंगा‌।

लोकनिर्माण राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए 1जून को शत-प्रतिशत मतदान की अपील की।बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन वाराणसी के संरक्षक अशोक धवन ने कहा कि काशी में विकास के हजारों काम हुए। हमारा सांसद हमारे लिए 18 घंटे काम करता है। कहा कि पिछले 10 वर्षों में किसी भी मंत्री के उपर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा। कहा कि 1 जून को काशीवासी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इतने वोट दे कि पुरे भारत में जीत का रिकार्ड बन जाए।

इनका हुआ सम्मान
बनारसी वस्त्र उद्योग एसोसिएशन वाराणसी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में अशोक धवन,घनश्याम दास शाह, नवीन कपूर, वैभव कपूर, अमरीश कुशवाहा, संतोष मौर्य, देवेंद्र मोहन पाठक, पंकज शाह, राकेश गोयल, विवेक शाह, रघु मेहरा, हेमांग अग्रवाल, उज्जवल खन्ना, श्रुति शाह रिचा शाह, कौशिक सेलट, शैलेश सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।स्वागत उद्बोधन घनश्याम दास गुजराती ने, मुख्य अतिथि का स्वागत राजन बहल ने, संचालन देवेन्द्र मोहन पाठक ने व धन्यवाद ज्ञापन अनिल रस्तोगी ने किया।कार्यक्रम में अशोक धवन, घनश्याम दास गुजराती, देवेंद्र मोहन पाठक, पंकज शाह, राजन बहल, नरोत्तम दास अढ़तिया, वैभव कपूर, राजकुमार शर्मा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button