
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ़ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है क्योंकि हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और उसमें आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ भारत में बने हथियारों, उपकरणों और प्रौद्योगिकी की की ताकत शामिल थी।श्री मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 122वीं कड़ी में कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है, आक्रोश से भरा हुआ है, संकल्पबद्ध है। आज हर भारतीय का आतंकवाद को खत्म करने का संकल्प है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊँचा कर दिया है। जिस सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमा पार के आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया वो अद्भुत है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दुनिया-भर में आतंक के खिलाफ़ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है।
उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है ये हमारे संकल्प, साहस और बदलते भारत की तस्वीर है और इस तस्वीर ने पूरे देश को देश-भक्ति के भावों से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है। देश के कई शहरों में, गावों में, छोटे-छोटे कस्बों में, तिरंगा यात्राएं निकाली गई। हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना, उसके प्रति वंदन-अभिनंदन करने निकल पड़े। कितने ही शहरों में बड़ी संख्या में युवा एकजुट हो गए और सोशल मीडिया पर कविताएँ लिखी जा रही थीं, संकल्प गीत गाये जा रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे पेंटिंग बना रहे थे जिनमें बड़े सन्देश छुपे थे।श्री मोदी ने कहा ‘मैं अभी तीन दिन पहले बीकानेर गया था। वहाँ बच्चों ने मुझे ऐसी ही एक पेंटिंग भेंट की थी। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देश के लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है। बिहार के कटिहार में उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में और भी कई शहरों में, उस दौरान जन्म लेने वाले बच्चों का नाम ‘सिंदूर’ रखा गया है।
उन्होंने कहा कि हमारे जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और उसमें शामिलथी। भारत में बने हथियारों, उपकरणों और प्रौद्योगिकी की ताकत। उसमें ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संकल्प भी था। हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्नीशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है। इस अभियान के बाद पूरे देश में ‘वोकल फॉर लोकल’को लेकर एक नई ऊर्जा दिख रही है।प्रधानमंत्री ने कहा कि कई बातें मन को छू जाती हैं। एक माँ-बाप ने कहा ‘अब हम अपने बच्चों के लिए सिर्फ भारत में बने खिलौने ही लेंगे। देश-भक्ति की शुरुआत बचपन से होगी।’ कुछ परिवारों ने शपथ ली है ‘हम अपनी अगली छुट्टियाँ देश के किसी खूबसूरत जगह में ही बिताएंगे।’ कई युवाओं ने ‘भारत में शादी करने’ का संकल्प लिया है, वे देश में ही शादी करेंगे। किसी ने ये भी कहा है ‘अब जो भी उपहार देंगे, वह किसी भारतीय शिल्पकार के हाथों से बना होगा।’
श्री मोदी ने कहा कि भारत की असली ताकत ‘जन-मन का जुड़ाव, जन-भागीदारी।’ उन्होंने देशवासियों से देश में बनी चीजों को प्राथमिकता देने का संकल्प लेने की अपील करते हुये कहा कि यह सिर्फ़ आर्थिक आत्मनिर्भरता की बात नहीं है, यह राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी का भाव है। हमारा एक कदम भारत की प्रगति में बहुत बड़ा योगदान बन सकता है।’ (वार्ता)
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया उससे हर हिंदुस्तानी का सिर उंचा कर दिया: नरेंद्र मोदी
वाराणसी : प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात कार्यक्रम के 122वें संस्करण को भाजपा काशी क्षेत्र के सभी 28087 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना व उसे आत्मसात करने का संकल्प लिया। इस क्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने वाराणसी महानगर की कैंट विधानसभा के रविदास मंडल के सुंदरपुर स्थित बूथ संख्या 133 पर कार्यकर्ताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस क्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के शक्तिकेन्द्र कंचनपुर बूथ संख्या 185 पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ में सुना। इस क्रम में महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने गुलाब बाग स्थित भाजपा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना।
इस क्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने जवाहर नगर स्थित बूथ संख्या 337 पर व सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने बिंदु माधव वार्ड की बूथ संख्या 257 फर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात ‘ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बारे में जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरा देश आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और आक्रोश से भरा हुआ है. पूरा देश संकल्पबद्ध है. पीएम मोदी ने कहा कि आज हर भारतीय का यही संकल्प है कि हमें आतंकवाद को खत्म करना ही है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारी सेनाओं ने जो पराक्रम दिखाया है उसने हर हिंदुस्तानी का सिर ऊंचा कर दिया. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिस सटीकता के साथ हमारी सेनाओं ने सीमापार के आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया वह अद्भुत है. ऑपरेशन सिंदूर ने दूनियाभर में आतंक के खिलाफ लड़ाई को नया विश्वास और उत्साह दिया है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य मिशन नहीं है ये हमारे संकल्प और साहस और बदलते भारत की तस्वीर है।
पीएम मोदी ने आगे कहा कि इस तस्वीर ने पूरे देश को देशभक्ति के भाव से भर दिया है, तिरंगे में रंग दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि देश के कई शहरों में गांवों में छोटे-छोटे कस्बों में तिरंगा यात्राएं निकाली गईं, हजारों लोग हाथों में तिरंगा लेकर देश की सेना उसके प्रति आभार जताने के लिए निकल पड़े. पीएम मोदी ने कहा कि चंडीगढ़ के वीडियो काफी वायरल हुए. सोशल मीडिया पर कविताएं लिखी जा रही थीं. संकल्प गीत गाए जा रहे थे. छोटे-छोटे बच्चे पेंटिंग्स बना रहे थे. जिसमें बड़े संदेश छिपे हुए थे। पीएम मोदी ने अपनी बीकानेर यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि बीकानेर में कई बच्चों ने मुझे एक ऐसी पेंटिंग्स भेंट की. ऑपरेशन सिंदूर ने लोगों को इतना प्रभावित किया है कि कई परिवारों ने इसे अपने जीवन का हिस्सा बना लिया है. बिहार के कटिहार में यूपी के कुशीनगर के अलावा और भी कई शहरों में उस वक्त जन्म लेने वाले बच्चों का नाम सिंदूर रखा गया. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे जवानों ने आतंक के अंड्डों को तबाह किया ये उनका अदम्य साहस था।
मुख्यमंत्रियों की बैठक में सीएम योगी ने प्रस्तुत की प्रोजेक्ट अलंकार की उपलब्धियां



