UP Live

सिंगरौली-पटना त्यौहार स्पेशल ट्रेन का संचालन 31 दिसम्बर तक बढ़ा

रुट के यात्रियों में हर्ष का माहौल

दुद्धी,सोनभद्र – सिंगरौली से पटना पूजा स्पेशल / त्यौहार स्पेशल ट्रेन संख्या 03349 अप व 03350 डाउन जो 30 नवम्बर तक के लिए चलाई गई थी, उसे अब 31 दिसम्बर तक बढ़ा दी गई है।जिन यात्रियों को सिंगरौली वाया चोपन,रेनुकूट, दुद्धी के रास्ते झारखंड के नगर होते हुए गढ़वा रोड़ होकर पटना तक जाना होकर वे इस ट्रेन पर सवार होकर अपने गंतव्य तक जा सकते हैं।

स्टेशन अधीक्षक अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि यह ट्रेन दुद्धी रुकेगी इसके बाद विंढमगंज ना रुककर झारखंड के नगर उंटारी व गढ़वा रोड होते हुए पटना बिहार तक जाएगी|ट्रेन जिले के सिंगरौली,चोपन,ओबरा, रेनुकूट ,दुद्धी रुकेगी| रात्रि बजे 8:25 सिंगरौली से चलकर दुद्धी स्टेशन पर ट्रेन 11 बजे रात्रि पहुँचेगी। जो झारखण्ड के नगर होते हुए पटना बिहार को जाएगी|डाउन ट्रेन गढ़वा से 3:30 बजे भोर में छूटेगी जो दुद्धी स्टेशन पर 4:41 बजे भोर में पहुँचेगी फिर यहाँ से छूटकर रेनुकूट होते हुए बाया चोपन सिंगरौली को रवाना होगी | ट्रेन में 2 एसी व 2 स्लीपर कोच के साथ 4 जनरल कोच होगी| सेकेंड एसी की एक कोच व थर्ड एसी की 1 कोच ट्रेन में लगेगी|

Related Articles

Back to top button