
बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली की एक अदालत ने बरेली कैंट में चर्चित फौजी हत्याकांड मामले में बुधवार को दो सगे भाइयों को सजा सुनाई है।अदालत ने मुख्य आरोपी ध्रुव चौधरी को मृत्युदंड और उसके भाई राजेश चौधरी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। चर्चित हत्याकांड की सुनवाई के दिन बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, जाट रेजीमेंट से जुड़े फौजी जवान आदि भी कचहरी पर मौजूद रहे।(वार्ता)



