National

जनपद मे कोरोना मरीज हुये चार,एक नेपाली 

महराजगंज। जनपद में कोरोना संक्रमितओं की संख्या में इजाफा हुआ है। आज भी जिले में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें से एक संक्रमित फरेंदा क्षेत्र का रहने वाला है तो वही दूसरा संक्रमित व्यक्ति मिठौरा क्षेत्र का रहने वाला है। एक मुम्बई और एक दिल्ली से लौट कर घर आए थे। जनपद में कुल कोरोना एक्टिव केस बढ़ कर चार हो गयी है जिसमें से एक नेपाली नागरिक है। जिलाधिकारी डॉ उज्ज्वल कुमार ने बताया कि 12 मई को प्रेषित किए गए नमूनों में दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। यह दोनों लोग बाहर से आए हुए हैं । एक दिल्ली से और एक मुंबई से जो फरेंदा व मिठौरा क्षेत्र के निवासी हैं । शेष की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वही आज 13 मई को 45 नमूने जांच हेतु भेजे गये है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button