National

प्रधानमंत्री राहत कोष से ख़रीदे जाएंगे एक लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

प्रधानमंत्री मोदी ने की घोषणा

नई दिल्ली । देश इस समय कोरोना संक्रमण के साथ बढ़ती ऑक्सीजन की किल्लत का सामना कर रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सरकार पीएम केयर्स कोष से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की खरीद करेगी। इसके साथ ही पीएम-केयर्स कोष के तहत 500 नए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र को मंजूरी दी गई है। पीएम मोदी का कहना है कि इससे विशेष रूप से जिला मुख्यालयों और टीयर-2 शहरों में ऑक्सीजन की पहुंच में सुधार होगा।

वहीं पीएम-केयर्स कोष के तहत 500 नए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र को मंजूरी दी गयी। इससे पहले ऐसे 713 संयंत्रों को मंजूरी दी गयी थी।पीएसए संयंत्र, पोर्टेबल ऑक्सीजन सांद्रक से मांग वाली जगह ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी, भंडारण-पहुंचाने संबंधी चुनौतियों का समाधान निकलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पोर्टेबल ऑक्सीजन सांद्रक, नए पीएसए ऑक्सीजन संयंत्र से खासकर जिला मुख्यालयों, छोटे शहरों में ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया से मुलाकात की। इस मुलाकात में वायु सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री को वायु सेना द्वारा कोरोना काल में किए जा रहे प्रयासों के बारे में अवगत कराया। वायु सेना प्रमुख से हुई इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑक्सीजन टैंकर और आवश्यक वस्तुओं की सुरक्षित तरीके से और तेज आवाजाही पर जोर दिया. उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना से जुड़े इन ऑपरेशन के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा जाए कि वायु सेना के कर्मी सुरक्षित रहें. बता दें भारतीय वायुसेना (आईएएफ) दुबई और सिंगापुर से नौ क्रायोजेनिक ऑक्सीजन टैंकर हवाई मार्ग से पश्चिम बंगाल के पानागढ़ हवाईअड्डे पर लेकर आई है.

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button