महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज में पुलिस के साथ सोमवार को मुठभेड़ में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया जबकि दो मौके से फरार होने में कामयाब रहे।पुलिस ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा के तहत सुबह तड़के महराजगंज – जनपद के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के जंगलों के बीच लुटेरे और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई है । मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी है जबकि दो फरार हो गये। पुलिस ने लूट की एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी बदमाशों के पास से एक देसी तमंचा, जिंदा कारतूस बरामद किए हैं । (वार्ता)



