UP Live

अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए डेढ़ दर्जन प्रत्याशियों ने किया नामांकन

दुद्धी बार एसोसिएशन चुनाव

दुुद्धी,सोनभद्र- दुद्धी बार एसोसिएशन के सांगठनिक चुनाव सत्र 2021-22 के लिए वृहस्पतिवार को अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों सहित विभिन्न पदों के लिए कुल डेढ़ दर्जन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें अध्यक्ष पद के लिए दो लोग कैलाश कुमार गुप्ता व रामपाल जौहरी ने नामांकन किया।वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए संतोष कुमार व राजकुमार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर रामसागर, विरेंद्र कुमार व पवन कुमार दुबे, उपाध्यक्ष 2 वर्ष से ऊपर में धर्मबीर व दिलीप कुमार पांडेय, सचिव के लिए प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, रामप्रकाश सिन्हा व अजय रतनेन्द्र जायसवाल, कोषाध्यक्ष में विष्णु कुमार सिंह, सह सचिव पुस्तकालय में यशवंत कुमार शर्मा , सह सचिव प्रशासन में आलोक कुमार सिंह, सह सचिव प्रकाशन में देवेश मोहन, सदस्य गवर्निंग काउंसिल 15 वर्ष से ऊपर में ओमप्रकाश अग्रहरि ने नामांकन दाखिल किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को दोपहर बारह बजे तक नामांकन पत्रों की जांच ,2 से 4 बजे तक वापसी करने के बाद वैध प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जायेगी|।इसके बाद 19 जनवरी को दिन के 11 से 3:30 बजे तक मतदान के पश्चात मतगणना एवं परिणाम की घोषणा की जायेगी|नामांकन प्रक्रिया के दौरान इल्डर कमेटी मेम्बर वरिष्ठ मेम्बर रामदुलारे गुप्ता व अरुणोदय जौहरी लगे रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button