संत रविदास की 650वीं जयंती वर्ष पर 29 जुलाई को देशभर के रविदास मंदिरों में होगा सामूहिक दीपोत्सव
वाराणसी के सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली पर 29 जुलाई को 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य समरसता संकल्प सभा और दीपोत्सव आयोजित होगा। 27 जुलाई को माटी पूजन, 28 जुलाई को कलश यात्रा तथा 29 जुलाई को मुख्य कार्यक्रम होंगे। राज्यमंत्री असीम अरुण ने तैयारियों की समीक्षा की, जबकि नगर निगम ने लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और क्विक रिस्पांस टीम तैनात कर व्यापक इंतजाम किए हैं।
वाराणसी : संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई को उनकी जन्मस्थली सीर गोवर्धन में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियों को लेकर सभी मोर्चो, व्यवस्था टोली की अलग अलग बैठकें सर्किट हाउस में सम्पन्न हुई।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 29 जुलाई को देशभर के सभी रविदास मंदिरों में भव्य सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके साथ सामूहिक आरती, गुरुवाणी पाठ, भजन संध्या और समरसता संकल्प सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री असीम अरुण ने कहा कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता के लिए बेहतर योजना और उसके प्रभावी क्रियान्वयन का विशेष महत्व होता है। उन्होंने 27 जुलाई को माटी पूजन, 28 जुलाई को कलश पूजन एवं शोभायात्रा तथा 29 जुलाई को समरसता संकल्प सभा और दीपोत्सव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
राज्यसभा सांसद शिवेश कुमार ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास महाराज सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। उनकी 650वीं जयंती वर्ष में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों से सामाजिक समानता, समरसता और भाईचारे का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम को व्यापक और प्रभावी बनाने के लिए सभी स्तरों पर समन्वित प्रयास का आह्वान किया।
भाजपा काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने प्रारम्भ में अब तक की गयी तैयारियों का वृत्त लिया तत्पश्चात बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समरसता संकल्प सभा में 25 हजार लोगों की सहभागिता का लक्ष्य निर्धारित कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि माटी पूजन, कलश यात्रा और जनसभा जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की सफलता की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं पर है। सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय बनाकर सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें।
बैठक में 27 जुलाई के माटी पूजन से लेकर 28 जुलाई की कलश यात्रा और 29 जुलाई की समरसता संकल्प सभा एवं दीपोत्सव तक की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तृत मंथन किया गया। 29 जुलाई को सीर गोवर्धन स्थित संत रविदास महाराज की जन्मस्थली पर होने वाला मुख्य आयोजन देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का प्रमुख केंद्र रहेगा।
कार्यक्रम का संचालन अमरनाथ यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने किया।
इनकी रही उपस्थिति
बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल, विधायक टी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री अनिल यादव, विधायक टी. राम, राकेश शर्मा, अनिल श्रीवास्तव, क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नवीन कपूर,उत्तम ओझा,सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, संजय सोनकर, संदीप सिंह मिंटू,अमित राय,सुरेश सिंह, सुरेंद्र पटेल,नम्रता चौरसिया,कुसुम पटेल, विनिता सिंह,पवन सिंह,संजय सिंह, अभिषेक मिश्रा, अशोक जाटव, अरविंद गुप्ता, विजय गुप्ता, अशोक सोनकर, सहित व्यवस्था में लगे पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संत रविदास जी की 650वीं जयंती पर देश-विदेश से लाखों आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगर निगम मुस्तैद
वाराणसी: संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के पावन अवसर पर वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस ऐतिहासिक और धार्मिक समागम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं, आगामी 29 जुलाई को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी संत रविदास मंदिर में शीश नवाजने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आगमन की पूरी संभावना है।
काशी आने वाले लाखों भक्तों और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला और नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। महापौर अशोक कुमार तिवारी के निर्देश पर शहर और मंदिर परिसर के आसपास के सभी प्रमुख मार्गों पर विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारी खुद धरातल पर उतरकर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। श्रद्धालुओं को सुगम वातावरण देने के लिए निगम ने विशेष ‘क्विक रिस्पांस टीम’ (क्यूआरटी) का गठन किया है। यह टीम सीर गोवर्धनपुर क्षेत्र और श्रद्धालुओं के आवागमन वाले मार्गों पर 24 घंटे सक्रिय रहेगी।
साफ-सफाई, सीवर ओवरफ्लो, पेयजल आपूर्ति और मार्ग प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) से जुड़ी किसी भी समस्या की सूचना मिलते ही यह टीम मौके पर पहुंचकर उसका त्वरित निस्तारण करेगी। आयोजन के दौरान सीर गोवर्धनपुर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता व नागरिक सुविधाओं को बनाए रखने के लिए नगर निगम के अधिकारी खुद स्थल पर कैंप करेंगे। निगम का लक्ष्य है कि संत रविदास जी की जन्मस्थली पहुंचने वाले हर श्रद्धालु को काशी में सुगम, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।
पेपर लीक वाले नकल माफिया मिट्टी में मिला दिए जाएंगे: सीएम योगी



