NationalPolitics

स्वतंत्रता दिवस पर रक्षा मंत्री, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोस अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने फहराया तिरंगा

नई दिल्ली । देश आज 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर 75 वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। आज के दिन ही भारत को अंग्रेजी शासन से आजादी मिली थी। इस 75वें सालगिरह को सरकार आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मना रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों को इस अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, `आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे. जय हिंद! `

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी

ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे।
केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के आरके माथुर ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लेह में पोलोग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने लंबे संघर्ष के बाद स्वतंत्रता प्राप्त की। अब हम `नया भारत` बनने की दिशा में काम कर रहे हैं क्योंकि हम इस वर्ष `आजादी का अमृत महोत्सव` मनाते हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया, भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दीं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर स्वतंत्रता दिवस मनाया। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर स्वतंत्रता दिवस मनाते हुए वीडियो शेयर किया। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारतीय सेना ने स्थानीय लोगों के साथ तिरंगा फहराया।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि `आजाद का अमृत महोत्सव` के दौरान देश भर में कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाएगं. भारत को 2047 तक भ्रष्टाचार और गरीबी से आजाद होना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि “नया भारत“ नई ऊर्जा, नए विश्वास और गौरव के साथ उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “समस्त देशवासियों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मां भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले महान क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को कोटि-कोटि नमन!“

भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा
Website Design Services Website Design Services - Infotech Evolution
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Graphic Design & Advertisement Design
Back to top button