Varanasi

गुरु पूर्णिमा पर गुरु पीठाधीश्वर चंद्रमौली किंकर का दर्शन कर भक्त, शिष्य हुए निहाल

वाराणसी। अखरी बाईपास स्थित एक होटल परिसर में सैकड़ों भक्तों ने भजन, दर्शन पूजन कर गुरु पुर्णिमा मनाया ।समारोह में पीठाधीश्वर चन्द्र‌मौलि किंकर गुरु द्वारा मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के आयुष मंत्री डा. दयाशंकर मिश्र ( दयालु जी) को पुष्प गुच्छ ,अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया ।समारोह में आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु और शिष्य की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है, “गुरु बिन ज्ञान न होहि” का सत्य भारतीय समाज का मूल मंत्र रहा है ।

समारोह का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद पांडेय ने किया । इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालेंदु मणि त्रिपाठी ,डा. शिवांशु पाण्डेय, जान्हवी प्रकाश त्रिपाठी , भाजपा मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा,दीपक उपाध्याय, विजय नारायण राय ,दिनेश मिश्रा, आशुतोष पाण्डेय, डा. रवि प्रकाश पाण्डेय एवं विभिन्न क्षेत्रों ,देश ,प्रदेश से आये भक्तगण को गुरुजी द्वारा आर्शीवाद प्रदान किया गया।

एक पेड़ मां के नाम 2.0:योगी सरकार ने रचा इतिहास, अब तक सर्वाधिक पौधरोपण का कीर्तिमान

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button