Varanasi

छठ मैया के जयकारों से गुंजायमान दुद्धी, उदीयमान सूर्य को अर्ध्य अर्पित

दुद्धी, सोनभद्र में चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर हुआ। पूरे क्षेत्र के तालाब व घाट श्रृद्धालुओं से भरे रहे। ब्रतधारियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर रात्रिभर छठ मैया की उपासना और भजन-कीर्तन किया। सुबह पुनः भगवान भास्कर की पूजा और दूध का अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण की कामना की गई। शिवाजी तालाब पर जेबीएस टीम और नगर पंचायत द्वारा भव्य सजावट व व्यवस्थाएं की गईं। प्रशासनिक सुरक्षा के बीच सामाजिक संस्थाओं ने प्रसाद व सेवा कार्यक्रम चलाया। भक्तिमय वातावरण में संपन्न इस महापर्व ने नगर को आस्था की दीपमालाओं से रोशन कर दिया।

  • शिवाजी तालाब समेत तमाम घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, भक्ति गीतों और महाप्रसाद वितरण से रहीं घाटों पर रौनक

दुद्धी,सोनभद्र : छठ पूजा की चार दिवसीय कठिन अनुष्ठान का त्यौहार मंगलवार की प्रातः उगते सूर्य को अर्ध्य देकर,लोक मंगल की कामना के साथ सम्पन्न हुई। सोमवार की शाम से ही क्षेत्र की सभी सरोवर-तालाब एवं नदियों के घाट पर ब्रतधारी श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। परिवार की सुख-समृद्धि एवं मनोवांछित फल प्रदान करने वाले इस महापर्व पर श्रद्धालुओं ने सोमवार की शाम डूबते हुए भगवान भाष्कर को अर्ध्य दिया और पूरी रात जागरण कर छठ मैया की सुरीली गीतों से घाटों को गुलजार रखा।कुछ श्रद्धालु महिलाएं अपनी मनोकामना को पूर्ण करने के लिए कड़कड़ाती ठंड में सरोवर में खड़े होकर,चार से पांच घंटे तक भगवान भाष्कर की आराधना में लीन एवं ध्यानमग्न रहीं।

दुद्धी, सोनभद्र में चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर हुआ। पूरे क्षेत्र के तालाब व घाट श्रृद्धालुओं से भरे रहे। ब्रतधारियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर रात्रिभर छठ मैया की उपासना और भजन-कीर्तन किया। सुबह पुनः भगवान भास्कर की पूजा और दूध का अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण की कामना की गई। शिवाजी तालाब पर जेबीएस टीम और नगर पंचायत द्वारा भव्य सजावट व व्यवस्थाएं की गईं। प्रशासनिक सुरक्षा के बीच सामाजिक संस्थाओं ने प्रसाद व सेवा कार्यक्रम चलाया। भक्तिमय वातावरण में संपन्न इस महापर्व ने नगर को आस्था की दीपमालाओं से रोशन कर दिया।

मंगलवार की प्रातः सूर्योदय होते ही घाटों पर एक बार फिर श्रद्धालुओं द्वारा आराध्य देव को अर्ध्य देने का सिलसिला शुरू हुआ,जो घंटो चला।इस दौरान ब्रतधारियों को पुत्र,पति, ब्राम्हण आदि परिजनों से दुध का अर्ध्य लेकर,भगवान सूर्य की उपासना की गयी और इसी के साथ महापर्व का समापन हुआ। घाट से निकल रहे ब्रतधारियों द्वारा महाप्रसाद वितरण का दौर चलता रहा। उधर पूरी रात स्वर्णकार संघ की युवा टीम की अगुवाई में देवी जागरण का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें श्रोता पूरी रात भक्तिरस की गंगा में डुबकी लगाते रहे।

दुद्धी, सोनभद्र में चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर हुआ। पूरे क्षेत्र के तालाब व घाट श्रृद्धालुओं से भरे रहे। ब्रतधारियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर रात्रिभर छठ मैया की उपासना और भजन-कीर्तन किया। सुबह पुनः भगवान भास्कर की पूजा और दूध का अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण की कामना की गई। शिवाजी तालाब पर जेबीएस टीम और नगर पंचायत द्वारा भव्य सजावट व व्यवस्थाएं की गईं। प्रशासनिक सुरक्षा के बीच सामाजिक संस्थाओं ने प्रसाद व सेवा कार्यक्रम चलाया। भक्तिमय वातावरण में संपन्न इस महापर्व ने नगर को आस्था की दीपमालाओं से रोशन कर दिया।

नगर के प्रमुख छठ घाट शिवाजी तालाब पर होने वाली ऐतिहासिक कार्यक्रम का व्यवस्थापन व पूरी जिम्मेदारी पारंपरिक रूप से जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं सचिव दीपक शाह की अगुवाई में उनकी टीम ने शानदार तरिके से निभाई। जबकि विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी इसमें बढ़ चढ़कर भरपूर सहयोग दिया। वहीं नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन की अगुवाई में नगर निकाय की पूरी टीम ने शिवाजी छठ घाट को दुल्हन की तरह सजाने-संवारने के लिए रंग रोगन से लेकर तालाब की साफ-सफाई आदि की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। इसके अतिरिक्त मां काली सेवा समिति, जय हिंद क्लब द्वारा खीर एवं प्रसाद वितरण किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के बीड़र, कनहर, जाबर,रजखड़, खजुरी समेत दर्जनों स्थानों के घाटों पर धूमधाम से छठ मनाया गया।

दुद्धी, सोनभद्र में चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्ध्य देकर हुआ। पूरे क्षेत्र के तालाब व घाट श्रृद्धालुओं से भरे रहे। ब्रतधारियों ने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर रात्रिभर छठ मैया की उपासना और भजन-कीर्तन किया। सुबह पुनः भगवान भास्कर की पूजा और दूध का अर्घ्य अर्पित कर लोककल्याण की कामना की गई। शिवाजी तालाब पर जेबीएस टीम और नगर पंचायत द्वारा भव्य सजावट व व्यवस्थाएं की गईं। प्रशासनिक सुरक्षा के बीच सामाजिक संस्थाओं ने प्रसाद व सेवा कार्यक्रम चलाया। भक्तिमय वातावरण में संपन्न इस महापर्व ने नगर को आस्था की दीपमालाओं से रोशन कर दिया।

प्रशासन की ओर से सुरक्षा की जिम्मेदारी एडीएम रोहित यादव,एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, एसडीएम निखिल यादव,सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल स्वतंत्र कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज जयशंकर राय,महिला थानाध्यक्ष आदि ने संभाल रखी थी। वहीं माँ गंगा आरती में प्रमुख यजमान के रूप में चेयरमैन कमलेश मोहन, समाजसेवी व व्यवसायी संतोष जायसवाल व डॉ मिथिलेश सपत्नीक शामिल हुए और दर्शन पूजन किया। कार्यक्रम में जेबीएस संरक्षक रामलोचन तिवारी,कन्हैया लाल अग्रहरि, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, कमल कानू, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, पंकज कुमार बुल्लू,धीरेंद्र सिंह, कृपाशंकर अग्रहरि, भोलू जायसवाल, पवन सिंह,मोनू सिंह,प्रखर व्याहुत समेत सभी धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपना अमूल्य योगदान दिया। कंट्रोल रूम का संचालन रामपाल जौहरी, सुनील जायसवाल, आलोक अग्रहरि व अविनाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

आसमान भी अब यूपी का: हवाई यात्रा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

देवउठनी एकादशी: कब है व्रत,जानिए ‘दशमी युक्त’ और ‘द्वादशी युक्त’ एकादशी का महात्म्य

जागिए… आपकी नींद में छिपा है स्ट्रोक का खतरा

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button