
बबलू डाल्टेनगंज को सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर, ओबरा के आयुशराय फाईनल में
दूसरा सेमीफाइनल व फाईनल समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के रूप में खेला जाएगा आज
दुद्धी, सोनभद्र- ओबरा के अनुभवी खिलाड़ी आयुशराय और उनके पार्टनर शुभम जायसवाल के बेहतरीन प्रदर्शन ने उन्हें फाईनल खेलने का हकदार बना दिया। सेमीफाईनल मुकाबले में ओबरा के इन दोनों युवा खिलाड़ियों का खेल के प्रति दृष्टिकोण और एकाग्रता का अंदाज सचमुच विलक्षण नजर आया। शायद यही वजह रही कि सेमीफाईनल मुकाबले में डाल्टेनगंज झारखंड के मायनाज़ खिलाड़ी बबलू एंड पार्टनर जैसी जोड़ी को मात्र 15 मिनट में लगातार 2 सेटों 21-5, 21-5 से हराकर धमाकेदार तरीके से फाईनल चक्र में प्रवेश किया। टाउन क्लब बैडमिंटन के तत्वावधान में स्थानीय टाउन क्लब क्रीड़ांगन पर चल रहे 14वें अंतरराज्यीय ईनामी बैडमिंटन प्रतियोगिता के पांचवें दिन बुद्धवार को 5 मैचों का आयोजन किया गया। बेस्ट आफ थ्री के पैटर्न पर खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट नाक आउट पद्धति पर आयोजित की जा रही है ।
सायंकाल 7 बजे से 10 बजे तक चलने वाले इस प्रतिस्पर्धा का पहला मैच दुद्धी के कृष्ण मुरारी एंड पार्टनर बनाम कमेटी के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल एंड पार्टनर के बीच खेला गया। 19 मिनट के इस मैच में कृष्ण मुरारी एंड पार्टनर ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीम को 21-17, 21-17 से लगातार दो सेटों में हराया। दूसरा मैच हर्षित एंड पार्टनर ओबरा व डाल्टेनगंज झारखंड के जितेंद्र एंड पार्टनर के मध्य खेल गया जिसमें हर्षित एंड पार्टनर ने 18 मिनट में 21-14, 22-20 से यह मैच जीत सेमीफाईनल चक्र में प्रवेश कर लिया। इसके बाद आयुषराय एंड पार्टनर ओबरा और दुद्धी के आकाश जायसवाल एंड पार्टनर के बीच चले तीसरे क्वार्टर फाईनल मैच में आयुषराज एंड पार्टनर ने 15 मिनट में 21-5 वे 21-14 से हराकर सेमीफाईनल चक्र में प्रवेश किया था।
सेमीफाईनल में बबलू झारखण्ड को हरा फाईनल खेलने के हकदार हुए। प्रतियोगिता का चौथा मैच दुद्धी के कृष्णमुरारी एंड पार्टनर तथा नीरज एंड पार्टनर के बीच खेक गया जिसमें पहला सेट कृष्णमुरारी ने 18-20 से जीत तो दूसरा सेट नीरज एंड धर्मू ने 22-20 से जीत बराबरी कर लिया। अंतिम और निर्णायक सेट में एक बार पुनः कृष्णमुरारी ने वापसी करते हुए 21-18 से जीत दर्ज कर सेमीफाईनल चक्र में प्रवेश कर लिया जिसका मुकाबला शुक्रवार को पहले मैच के रूप में हर्षित एंड पार्टनर ओबरा से होगा।मैचों में निर्णायक की भूमिका सलीम खान ने निभाई। कमेंट्री व संचालन मु.शमीम अंसारी ने किया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमचंद यादव, रामपाल जौहरी,कुलभूषण पांडेय, अय्यूब खान,पत्रकार अमरनाथ जायसवाल, आदिल खान, सुमित सोनी, रजतराज, मदन तिवारी, आकिल खान, बालकृष्ण जायसवाल, धर्मेंद्र सिंह धर्मू, राजेश निषाद, राकेश श्रीवास्तव, कृष्ण मुरारी पांडेय, अनिल जायसवाल, दीपक जौहरी, सतेंद्र चौरसिया, आयोजन समिति के अध्यक्ष अवधेश जायसवाल, सचिव अनूप कुमार डायमंड सहित भारी संख्या में दर्शक मौजूद थे। टूर्नामेंट के पांचवें दिन सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले ओबरा के खिलाड़ी आयुशराय और उनके पार्टनर शुभम जायसवाल को प्लेयर आफ द डे घोषित कर पूर्व बार अध्यक्ष प्रेमचंद यादव के हाथों आशीष प्लास्टिक, संदीप क्लॉथ व शंकर मेडिकल के तरफ से मुहैय्या कराए गए इनामों से नवाजा गया।





