Astrology & Religion

अंक ज्योतिषी नाथूराम गुप्ता ने दी चेतावनी: 2026 तक राष्ट्रपति ट्रम्प पर बड़ा संकट

अंक ज्योतिषी नाथूराम गुप्ता के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नाम में 4 (राहु) और 8 (शनि) का संयोजन गंभीर चुनौतियों का संकेत देता है। कुल योग 48 और मूलांक 12 उन्हें बार-बार विवादों और धोखे की स्थिति में डाल सकता है। गुप्ता ने चेतावनी दी है कि अप्रैल 2026 तक ट्रम्प को अत्यधिक सावधानी से कदम बढ़ाने होंगे। उन्होंने वर्ष 2025 को मंगल अंक के कारण युद्ध जैसे हालात वाला वर्ष बताया है। हाल ही में बिहार चुनाव की उनकी भविष्यवाणी सच होने से उनकी इस भविष्यवाणी पर भी लोगों का विश्वास बढ़ गया है।

  • राहु-शनि योग बना रहा संघर्ष का समय; बिहार चुनाव की भविष्यवाणी सफल होने के बाद नई भविष्यवाणियों पर बढ़ी विश्वसनीयता

गोरखपुर। प्रसिद्ध अंक ज्योतिषी नाथूराम गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय राजनीति और वर्ष 2025–26 के वैश्विक हालात पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के लिए आने वाला समय बेहद कठिन और चुनौतियों से भरा दिखाई दे रहा है। गुप्ता के अनुसार ट्रम्प के नाम में मौजूद अंकों का संयोजन उनके जीवन में संघर्ष, धोखे और अस्थिर परिस्थितियों को जन्म देता है।

उन्होंने बताया कि डोनाल्ड ट्रम्प के नाम का कुल योग 48 आता है, जिसका मूलांक 12 और अंतिम परिणाम 3 (गुरु) है। लेकिन उनकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि उनका नाम D (4 – राहु) और T (4 – राहु) से शुरू होता है। गुप्ता के अनुसार, “4 का प्रभाव व्यक्ति को अत्यधिक आक्रामक बनाता है। ऐसे लोग अपनी बात मनवा तो लेते हैं, पर दूसरों की बात सुनना उनके स्वभाव में नहीं होता।” शुक्र अंक 6 भी व्यक्ति को भावनात्मक बनाकर विवेक को कमजोर करता है। राहु और शनि का संयुक्त प्रभाव वाला योग 4 और 8 ऐसा तूफ़ान पैदा कर देता है जिससे निकल पाना किसी भी व्यक्ति के लिए कठिन होता है। अंक 12 उन्हें बार-बार धोखा मिलने और “बलि का बकरा” बनने की स्थिति में रखता है।

नाथूराम गुप्ता का दावा है कि अप्रैल 2026 तक ट्रम्प को अत्यधिक सतर्क रहना होगा, क्योंकि यह अवधि उनके लिए निर्णायक और संभावित रूप से हानिकारक साबित हो सकती है।

इसके साथ ही गुप्ता ने वर्ष 2025 को लेकर भी गंभीर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि 2025 = 2+0+2+5 = 9 (मंगल) होता है, और मंगल युद्ध, अग्नि और संघर्ष का देवता माना जाता है। इस वर्ष में दो बार आया 2 (चंद्रमा) स्वभाव में अस्थिरता व भ्रम बढ़ाता है, जबकि 5 (बुध) और चंद्रमा के बीच 36 का संबंध तनाव और टकराव का संकेत देता है। गुप्ता ने कहा, “2025 में विश्व पटल पर युद्ध जैसी परिस्थितियाँ अत्यंत भयावह रूप ले सकती हैं। यह समय वैश्विक अस्थिरता, मानवीय मूल्यों के क्षरण और भारी जन-धन हानि का संकेत दे रहा है।”

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे कठिन समय में वही देश सुरक्षित रह पाएंगे जिनके पास “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा सूझ-बूझ वाला, आध्यात्मिक और दूरदर्शी नेतृत्व” होगा या ऐसे नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। अंक ज्योतिषी नाथूराम गुप्ता हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे जब उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर एक भविष्यवाणी की थी, जो पूरी तरह सच साबित हुई। इस सफलता के बाद उनकी नई भविष्यवाणियों को लोगों द्वारा गंभीरता से देखा जा रहा है।

नाथूराम गुप्ता, अंक ज्योतिषी – गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

बिहार चुनाव 2025: अंकज्योतिष की नज़र में कौन रहेगा आगे?

बिहार चुनाव 2025: कानू हलवाई समाज की ऐतिहासिक जीत और राजनीतिक उभार

योगी सरकार की पहल से काशी में मंदिर मार्ग पर गुंजेगी ऊं नम: शिवाय की ध्वनियां

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button