कोविड-19 पर काबू पाने और इसकी रोकथाम के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ भारत सरकार के उठाए गए सामूहिक और केंद्रित प्रयासों की वजह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की संख्या बढ़कर अब तक 4,09,082 हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान, कोविड-19 के कुल 14,856 रोगियों को ठीक किया गया है।
अब तक कोविड-19 के संक्रमण से ठीक होने वाले रोगियों की संख्या इस बीमारी से संक्रमित कुल लोगों की संख्या से 1,64,268 अधिक है। इसके साथ ही कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 60.77% हो गई है। अभी इस बीमारी के 2,44,814 सक्रिय मामले हैं और सबका सक्रिय चिकित्सा देखरेख में इलाज चल रहा है। देश में 21राज्य/केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां इस बीमारी से ठीक होने की दर राष्ट्रीय औसत से अधिक है। देश में परीक्षण प्रयोगशाला नेटवर्क को लगातार बढ़ाया जा रहा है। 786सरकारी प्रयोगशालाओं और 314 निजी प्रयोगशालाओं के साथ देश में अभी 1100 प्रयोगशालाएं काम रही हैं।
यह सूची इस प्रकार है-
| क्रम संख्या | राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश | स्वास्थ्य में सुधार की दर |
| 1. | चंडीगढ | 85.9% |
| 2. | लद्दाख | 82.2% |
| 3. | उत्तराखंड | 80.9% |
| 4. | छत्तीसगढ | 80.6% |
| 5. | राजस्थान | 80.1% |
| 6. | मिजोरम | 79.3% |
| 7. | त्रिपुरा | 77.7% |
| 8. | मध्य प्रदेश | 76.9% |
| 9. | झारखंड | 74.3% |
| 10. | बिहार | 74.2% |
| 11. | हरियाणा | 74.1% |
| 12. | गुजरात | 71.9% |
| 13. | पंजाब | 70.5% |
| 14. | दिल्ली | 70.2% |
| 15. | मेघालय | 69.4% |
| 16. | ओडिशा | 69.0% |
| 17. | उत्तर प्रदेश | 68.4% |
| 18. | हिमाचल प्रदेश | 67.3% |
| 19. | पश्चिम बंगाल | 66.7% |
| 20 | असम | 62.4% |
| 21 | जम्मू कश्मीर | 62.4% |



