National

देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 1लाख एक हजार पार,3163 मौतें

नई दिल्ली, । भारत में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा रहा है और इससे संक्रमित होने वालों का आंकड़ा 1 लाख पार कर गया है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 4970 नए मामले सामने आए हैं और करीब 134 लोगों की मौतें हुई हैं। मंगलवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 101139 हो गए हैं और कोविड-19 से अब तक 3163 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना के कुल 1,01,139 केसों में 58802 एक्टिव केस हैं, वहीं 39174 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है या फिर वह ठीक हो चुके हैं

Related Articles

Back to top button