Varanasi

एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, युवाओं को समाज सेवा के लिए किया प्रेरित

सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय गुरुवत, चोलापुर वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन से हुआ। मुख्य अतिथि ओम प्रकाश और अध्यक्ष अशोक सिंह ने युवाओं को समाज सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करते हुए सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

वाराणसी। सरस्वती संस्कृत महाविद्यालय गुरुवत, चोलापुर वाराणसी की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन रविवार को गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ सरस्वती पूजन के साथ किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उदय प्रताप कालेज के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य श्री ओम प्रकाश उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रकाश ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा भावना, सामाजिक जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। उन्होंने युवाओं से समाज के प्रति सजग और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय संबोधन में श्री सिंह ने कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों को समाज के प्रति संवेदनशील बनाने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि युवा शक्ति ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

सात दिवसीय इस विशेष शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। शिविर में स्वच्छता अभियान, श्रमदान, पर्यावरण संरक्षण के तहत हरियाली अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, निबन्ध लेखन, रंगोली प्रतियोगिता, वाद-विवाद, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा जनजागरूकता से संबंधित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन और सहयोग की भावना का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम के अंत में शिविर में सक्रिय रूप से भाग लेने वाले स्वयंसेवकों को प्रोत्साहित किया गया और सभी को समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।

सतीश कुमार तिवारी प्राचार्य, अध्यापक गण ओंमकार, विजय शंकर, हरगोविंद भार्गव, सुनिल कुमार दिक्षित, मंजू सिंह, महिमा तिवारी, अंजली, स्वंय सेवको में दीव्यांशु, किशन, अभय, खुशबू, प्रमिला, निधि, रंजना, वर्षा, मनोरमा, प्रगति ने हिस्सा लिया।

अयोध्या में 19 मार्च को श्रीराम यंत्र की स्थापना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु होंगी मुख्य अतिथि

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button