Varanasi

अब काशी सम्बंधित जानकारियां एक जगह एक क्लिक में मिलेगी

  • योगी सरकार काशी की सम्पूर्ण जानकारी के लिए बना रही वेबसाइट
  • क्विज के जरिये वेबसाइट काशी के बारे में आपकी जानकारी का सेर्टिफिकेट भी तुरंत करेगी जारी
  • पर्यटन,धर्म,अध्यात्म, मठ, मंदिर, धर्मशाला, साहित्य,विरासत, खेल परंपरा जैसी जानकारी होगी
  • वेबसाइट पर काशी की विकास यात्रा की केस स्टडी भी देखने को मिलेगी

वाराणसी । आप काशी घूमना चाहते है ,काशी के बारे में जानना चाहते हैं या काशी के किसी सरकारी  कार्यालय में काम है, अब काशी सम्बंधित जानकारियां एक जगह एक  क्लिक में मिलेगी। योगी सरकार काशी की सम्पूर्ण जानकारी के लिए एक वेबसाइट बना रही है। हिंदी और इंग्लिश भाषा में बन रही  इस वेब साइट में काशी के तीज त्योहार, शहर की विभूतियां , विरासत ,धर्म यात्रा ,शिक्षा , उत्पाद ,यात्रा ,सरकारी कार्यालयों की जानकारी ,जनप्रतिनिधियों एवं विभागवार अधिकारियों का विवरण भी उपलब्ध रहेगा।  साथ ही काशी  की विकास यात्रा की केस स्टडी भी वेब साइट पर मौजूद रहेगी

इतिहास से भी प्राचीन एवं जीवंत शहर काशी को जानने की जिज्ञासा सदियों से लोगों में रही है। लघु भारत कहे जाने वाले काशी के बारे में अब लोगों की जिज्ञासा एक क्लिक में शांत होगी। वाराणसी स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक डॉ. डी वासुदेवन ने बताया कि वेब साइट में वाराणसी से जुड़ी सभी तरह की जानकारियों होगी जिसमें पर्यटन,धार्मिक पर्यटन, अध्यात्म, प्राचीन मठ,मंदिर, धर्मशाला ,साहित्य,विरासत ,शिक्षा ,खेल परंपरा ,यात्रा सम्बंधित जानकारी, होटल त्योहार व  विविध आयोजन समेत काशी की महान विभूतियाँ  की जीवनी होगी ,पद्म अवार्ड और  भारत रत्न  से सम्मानित विभूतियों  के बारे में जानकारी  , सरकारी कार्यालयों का विवरण ,बाज़ार, उनकी विशेषताएं एवं पता भी वेबसाइट बताएगी .इसके वेबसाइट पर  काशी से सम्बन्धित क्विज होगी ,जिसमे आप प्रतिभाग  कर सकते हैं। आपको  सर्टिफिकेट भी तुरंत मिलेगा।

मुख्य महाप्रबंधक ने जानकारी दी कि इस वेबसाइट से सरकारी कार्यालयों का पता, वेबसाइट, मैप नेविगेशन, जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र समेत अन्य नगर निगम सुविधाओं हेतु वेबसाइट री-डायरेक्शन, जनप्रतिनिधियों एवं विभागवार अधिकारियों का विवरण आदि जानकारी होगी। विकासोन्मुख परियोजनाओं का विवरण ,काशी की विकास यात्रा महत्वपूर्ण बिंदुओं पर केस स्टडी जैसी कई चीज़ों को वेबसाइट पर उपलब्ध कराने का प्रयास है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button