Technology

नॉर्वे ने सरकारी उपकरणों पर टिकटॉक, टेलीग्राम के उपयोग पर लगायी रोक

ओस्लो : नॉर्वे के न्याय मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों को सुरक्षा कारणों से अपने काम के सार्वजनिक उपकरणों पर टिकटॉक या टेलीग्राम एप्लिकेशन इंस्टॉल करने से मना किया है।मंत्रालय ने यहां एक बयान में कहा, “सार्वजनिक कर्मचारियों को सार्वजनिक कार्य उपकरणों पर टिकटॉक या टेलीग्राम इंस्टॉल नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह आंतरिक डिजिटल बुनियादी ढांचे या सेवाओं से जुड़े हैं।” मंत्रालय ने कहा कि टिकटॉक वीडियो शेयरिंग ऐप और टेलीग्राम मैसेजिंग ऐप के उपयोग से ‘उच्च जोखिम’ जुड़ा हुआ है, हालांकि उसने इस बारे में विस्तार में कोई जानकारी नहीं दी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button