Achivers

पद्म पुरस्‍कार-2024 के लिए 15 सितंबर तक मांगे नामांकन

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्‍कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन 1 मई, 2023 से शुरू हो गए हैं। अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2023 है। पद्म पुरस्‍कारों के लिए नामांकन राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल https://awards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्‍त किए जाएंगे।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पद्म पुरस्कार, अर्थात पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्‍च नागरिक सम्‍मानों में हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्‍कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस पर की जाती है। इन पुरस्कारों के अंतर्गत ‘उत्‍कृष्‍ट कार्य’ के लिए सम्मानित किया जाता है। ये कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरी, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवा के लिए प्रदान किए जाते हैं।

सभी लोग इन पुरस्‍कारों के पात्र हैं चाहे उनका कोई पंथ, व्‍यवसाय, पद या लिंग हो। चिकित्सकों और वैज्ञानिकों को छोड़कर अन्य सरकारी सेवक, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में काम करने वाले सरकारी सेवक भी शामिल है, पद्म पुरस्‍कारों के पात्र नहीं हैं।उन्होंने बताया कि सरकार पद्म पुरस्कारों को पीपल्स पद्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। नामांकन करने वाले व्यक्ति एक व्‍याख्‍यात्‍मक प्रशस्ति-पत्र (अधिकतम 800 शब्द) भी जिसमें अनुसंशित व्यक्ति की संबंधित क्षेत्र/विषय में विशिष्ट और अनन्य उपलब्धियों/सेवाओं का स्‍पष्‍ट उल्‍लेख हो, प्रस्तुत किया जाए।

उन्होंने बताया कि महिलाओं, समाज के कमजोर वर्गों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों, दिव्यांग लोगों तथा समाज की निस्वार्थ सेवा करने वाले लोगों में से उन प्रतिभावान व्‍यक्तियों की पहचान हेतु मिलकर प्रयास किये जाएं, जिनकी उत्‍कृष्‍टता और उपलब्धियां वास्तव में सम्मान की हकदार हैं।इस संबंध में और अधिक विस्तृत विवरण गृह मंत्रालय की वेबसाइट (https://mha.gov.in) पर ‘पुरस्‍कार और पदक’ शीर्षक के अंतर्गत और पद्म पुरस्‍कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्ध हैं। इन पुरस्कारों से संबंधित संविधि और नियम वेबसाइट पर उपलब्‍ध लिंक https://padmaawards.gov.in/AboutAwards.aspx पर उपलब्‍ध हैं।(वीएनएस)

VARANASI TRAVEL
SHREYAN FIRE TRAINING INSTITUTE VARANASI

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: