
नीतीश ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया ।श्री कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास में बैठक में इस्तीफा देने के निर्णय की जानकारी दी। इसके बाद वह अपने वरिष्ठ मंत्रिमंडल सहयोगी विजेंद्र प्रसाद यादव के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को इस्तीफा सौंप दिया । (वार्ता)
#WATCH पटना: बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। pic.twitter.com/uVqpyCCWPM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
#WATCH पटना: भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा, "सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है, विजय सिन्हा उपनेता चुने गए… अभी NDA की विधायक दल की बैठक होगी।" pic.twitter.com/lS8iokoaag
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
#WATCH बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफे पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "बिहार के उपमुख्यमंत्री (तेजस्वी यादव) और लालू प्रसाद यादव ने इस बारे में संकेत दिया था और आज यह सच हो गया। 'ऐसे देश में बहुत सारे लोग हैं, आया राम गया राम'…" pic.twitter.com/JOXtXLISev
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024