State

बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने पर नीतीश कुमार ने मानी गलती

पटना । बिहार में खगड़िया के अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन महासेतु के तीन पिलर और चार सुपर स्ट्रक्चर के नदी में समा जाने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी विभाग की गलती मानी है। उन्होंने सोमवार को साफ तौर पर कहा कि ठीक से नहीं बन रहा था तभी तो गिर जा रहा है। पटना में पत्रकारों से चर्चा के दौरान पुल गिरने से संबंधित एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि भागलपुर में जो हुआ है, कुछ समय पहले भी हुआ था। उसी समय हमने कहा कि ऐसा क्यों हुआ।

उन्होंने कहा कि रविवार को फिर से पुल गिरा है। उन्होंने इसे तकलीफदेह बताते हुए कहा कि पुल गिरने की खबर के बाद तुरंत हमने विभाग के सभी अधिकारियों से कहा कि जाकर देख लीजिए और तुरंत एक्शन लीजिए। उन्होंने स्पष्ट लहजे में कहा, यह कोई तरीका नहीं है अब तक तो इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। अगर समय पर हो गया रहता तो क्यों ऐसी खबर आती। हमको बहुत तकलीफ हुई है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, पुल ठीक से नहीं बना रहा है तभी गिर जा रहा है। अगर ठीक से बनाया होता तो कैसे गिर जाता। अगर समय पर तैयार हो जाता तो लोगों को कितनी खुशी होती। रविवार की शाम बिहार में खगड़िया के अगुवानी और सुल्तानगंज के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोरलेन महासेतु के तीन पिलर और चार सुपर स्ट्रक्च र टूटकर नदी में समा गए।(वीएनएस)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज महासेतु के ऊपरी हिस्से के टूटकर गिरने की जांच और दोषियों को चिन्ह्ति कर कठोर कार्रवाई करने का दिया निर्देश दिया।श्री कुमार ने रविवार को खगड़िया-अगुवानी-सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन महासेतु के सुपर स्ट्रक्चर के ऊपरी हिस्से के टूटकर गिरने की जानकारी मिलने पर पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से मामले की विस्तृत जानकारी ली।मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग को पुल के सुपर स्ट्रक्चर टूटकर गिरने की घटना की विस्तृत जांच कराने और दोषियों को चिन्ह्ति कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

सीएम नीतीश का ड्रीम प्रोजेक्‍ट भरभराकर गंगा नदी में ग‍िरा

Related Articles

Back to top button