Entertainment

25 मार्च को रिलीज होगी निरहुआ-आम्रपाली दुबे की फिल्म फसल

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे की फिल्म फसल 25 मार्च को रिलीज होगीगश्रेयस फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले बनी भोजपुरी फ़िल्म फसल के निर्माता प्रेम राय हैं और निर्देशक पराग पाटिल हैं। फिल्म के निर्माता प्रेम राय ने कहा कि यह फिल्म भोजपुरी के दर्शकों को होली का उपहार होगी। इसलिए वे सभी अपने परिजनों के साथ इस फिल्म को नजदीकी सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें।

उन्होंने कहा, फिल्म फसल भारतीय सिनेमा के साथ-साथ किसानों को काफी प्रतिनिधित्व करती है। इसलिए भारतीय किसानों को समझने के लिए यह फिल्म जरूर देखें। क्योंकि यह हमारे अन्नदाता को सम्मान होगा।निरहुआ ने कहा कि फसल एक ऐसी फिल्म है जिसकी परिकल्पना कभी भोजपुरी में नहीं की गई है। इस फिल्म के किरदार को जीना मेरी लाइफ के बेहतरीन लम्हों में से एक है इसलिए मैं भोजपुरी के दर्शकों से आग्रह करूंगा कि वह जरूर इस फिल्म के देखें और अपना खूब सारा प्यार और आशीर्वाद दें। आम्रपाली दुबे ने भी इस फिल्म को लेकर लोगों से प्यार और दुलार देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि यह फिल्म न सिर्फ देश के किसानों के बीच जागरूकता लाएगी, बल्कि सरकारी तंत्र की आखें खोलेगी। वहीं देश की महिलाओं के लिए भी बहुत ही खूबसूरत संदेश देने की कोशिश की गई है कि एक पति के सुख-दुख की सहभागी होने के नाते पत्नी का क्या-क्या कर्त्तव्य हो सकता है।पराग पाटिल ने कहा कि फ़िल्म फसल एक किसान की कहानी और उसके द्वारा उपजाए गए फसलों की कीमत के इर्दगिर्द की कठिनाइयों और चुनौतियों को इंगित करते हुए बनाई गई है।फ़िल्म फसल की कहानी पराग पाटिल ने लिखी है, जबकि संवाद राकेश त्रिपाठी ने लिखा है।

फ़िल्म के गीत अरविंद तिवारी, प्यारेलाल यादव , विमल बावरा एवं विजय चौहान हैं और संगीतकार ओम झा एवं आर्या शर्मा हैं। गायक आलोक कुमार, कल्पना पटवारी, नीलकमल सिंह, प्रिया सिंह राजपूत, ममता राउत एवं शिल्पी राज है। फ़िल्म फसल के सह निर्माता सतीश आशवानी हैं। फ़िल्म की सिनेमेटोग्राफी साहिल जे अंसारी ने की है। एक्शन हीरा यादव का है। कोरियोग्राफर संजय कोर्बे एवं कानू मुखर्जी हैं।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button