Breaking News

पीपीगंज में शामिल नौ ग्रामों को नही मिल रहा है नगरीय व्यवस्था अनुरूप बिजली

पीपीगंज,गोरखपुर।नगर पंचायत पीपीगंज में शामिल लगभग नौ गांवों के विद्युत उपभोक्ता नगर के अनुसार विद्युत विल का चार्ज लिया जा रहा है। लेकिन उसके अनुसार विद्युत उपभोक्ताओं को सुविधा विद्युत विभाग के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति भारी आक्रोश बढ रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार नगर पंचायत पीपीगंज में तीन वर्ष पूर्व बढ़या फीडर के हरपुर,तिघरा,कोल्हुआ, वहीं रायपुर फीडर में बगहीभारी , साहेबगंज,तथा विश्वबैंक फीडर से जंगल झझवा, जंगल विहुली, जंगल अगही गांवों को नगर पंचायत में जोड़ दिया गया हैं।जब कि शहरी क्षेत्र की भांति इन गांवों के लोगों से विद्युत बिल वसूला जा रहा है। लेकिन सुविधा नदारद हैं। जिससे इन गांवों के विद्युत उपभोक्ता में इसको लेकर भारी आक्रोश झलक रहा है।

इस मामले में जंगल विहुली गांव निवासी राजीव रंजन चौधरी, मेहंदी हसन,सूरज कुमार, अशोक कुमार, रुप कुमार, वहीं कोल्हुआ गांव निवासी अवधेश मिश्रा, विनोद शर्मा,‌सत्यम शर्मा,‌बगहीभारी गांव निवासी सभासद शिब्बन लाल, तिघरा गांव निवासी सभासद मंटू सिंह, अमन सिंह, समेत दर्जनों विधुत उपभोक्ताओं का कहना है कि हम सभी विद्युत उपभोक्ता शहरी बिल के अनुसार विद्युत बिल भुगतान तीन वर्षों से कर रहे हैं। लेकिन शहर की भांति हम विद्युत उपभोक्ता को सुविधा नहीं मिल रहा है।

इस मामले में बिजली उपभोक्ताओं ने शासन प्रशासन से नगर पंचायत पीपीगंज में जुड़े गांवों को शहर की भांति सुविधा उपलब्ध कराने की मांग किया हैं।इस संबंध में कैम्पियरगंज स्थित पीपीगंज के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार से बात किया गया तों उन्होंने कहा कि नहीं उपभोक्ताओं की बात सही है। अविलंब नगर पंचायत में पीपीगंज में शामिल नौ गांवों के बिजली उपभोक्ताओं को शहर की भांति बिजली सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा, इसके लिए विभाग कार्य कर रहा है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button