Crime

ट्रक-पिकअप वाहन टक्कर में नौ लोगों की मौत, कई घायल

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में शुक्रवार सुबह गुरुहरसहाय- फिरोजपुर मार्ग पर गोलू का मोड़ के नजदीक एक पिकअप वाहन और सड़क के बीच खड़े ट्रक में टक्कर होने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के मुताबिक पिकअप ट्रक में करीब 25 से 30 लोग सवार थे। पिकअप में सवार लोग वेटर बताए जा रहे हैं और एक शादी समारोह में जा रहे थे। तभी गुरु हर सहाय विधानसभा क्षेत्र के गोलू का मोड़ के पास यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि ट्रक सड़क के बीच में खड़ा था। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दुर्घटना में घायल हुए लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। (वार्ता)

सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

सऊदी अरब में सड़क हादसे में नौ भारतीयों की मौत

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोगों की मौत

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button