Breaking News

देवरिया ओवरब्रिज धँसने की खबर निकली अफवाह

देवरिया । शुक्रवार शाम से यह तस्वीर सोशल मीडिया पर देवरिया में स्थित देवरिया गोरखपुर ओवरब्रिज के धँसने की खबर के रूप में वायरल होकर चल रही थी । धडल्ले से लोग बिना जाँचे परखे इस ओवरब्रिज के धँसने की खबर को फेसबुक व वाट्सएप ग्रुपो में शेयर कर रहे थे, यह खबर आग की तरह पूरे जिले में फैल गयी, लोग आश्चर्य चकित एक दूसरे से सच्चाई जानने को उत्सुक दिखे । लोग यह खबर जानकर ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल उठाने लगे । एक जिम्मेदार चैनल होने के नाते “CMG TIMES” के द्वारा सत्यता जानने के लिए जब छानबीन की गयी तो शहर के दोनों ओवरब्रिज में कोई भी ओवरब्रिज धंसा नही पाया गया । छानबीन में इस खबर की अफवाह साबित होने की पुष्टि हुयी । “CMG TIMES” इस वायरल खबर का खंडन करते हुए आप सभी से निवेदन करता है कि कोई खबर आगे बढ़ाने से पहले पूरी तरह सच्चाई जान परख ले । यह वायरल खबर कहीं दूसरे स्थान का हैं ।

Related Articles

Back to top button