Breaking News

भाजयुमो के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय का दुद्धी मण्डल में हुआ भव्य स्वागत

दुद्धी, सोनभद्र :  भाजयुमो के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय का गुरुवार को दुद्धी मण्डल में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। बतादें कि जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय को संगठन द्वारा पुनः भाजयुमो जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दिये जाने के के बाद जिले भर में स्वागत का दौर चल रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को दुद्धी मण्डल में आगमन होने के पश्चात भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी के द्वारा अपने मण्डल की टीम के द्वारा माँ काली मंदिर तिराहे के पास कार्यकर्ताओ के द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया व माँ काली जी का आशीर्वाद लिया गया।

इस दौरान जुलूस के शक्ल में कार्यकर्ताओं का हुजूम डीसीएफ कालोनी स्थित होटल ग्रीन स्टार में पहुँचा। कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने कहा कि भाजयुमो शीर्ष नेतृत्व के द्वारा मुझ पर दोबारा विश्वास जताते हुए पुनः जिलाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। इसके लिये में संगठन का सदैव आभारी रहूंगा तथा आप सभी भाजयुमो कार्यकर्ताओ के मार्गदर्शन में काम करते हुए उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार के लिये कार्य करूँगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दुद्धी मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू ने की व कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलामहामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि,जिलामंत्री दिलीप पांडे,सोशल मीडिया सह प्रमुख नीरज अग्रहरि,मण्डल महामन्त्री मनीष जायसवाल, प्रेमनारायण मोनू सिंह,मण्डल मंत्री अंशुमान रॉय, राहुल गुप्ता,सुनील गुप्ता,कुमार कुंदन,आलोक सोनी,आकाश जायसवाल,विसाल,अनुराग त्रिपाठी,आशीष जायसवाल, महेश अग्रहरि,कौशलेंद्र प्रताप सिंह,भोलू जायसवाल,नीरज शर्मा,सहित भाजपा के कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button