State

मंत्री तेज प्रताप यादव के मामले में नया वीडियो हो रहा वायरल

वाराणसी। होटल से सामान बाहर निकालने के मामले में बिहार के मंत्री तेज प्रताप यादव और होटल प्रबंधन का एक नया वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में होटल प्रबंधन को तेज प्रताप से माफी मांगते बताया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो का जनसंदेश टाइम्स पुष्टि नहीं करता है।

तेज प्रताप यादव छह अप्रैल की रात सिगरा के एक होटल में रुके थे। उनपर आरोप है कि कमरे बुक नहीं कराये गये, आईडी भी नहीं दी गई थी। तेज प्रताप और उनके लोगों ने तय समय पर कमरा खाली नहीं किया। रात करीब एक बजे जब ये लोग पहुंचे, तब उनके निजी सहायक और सुरक्षाकर्मियों का सामान रिशेप्सन पर रखा था। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई थी। होटल मैनेजर ने तर्क दिया था कि मंत्री के लोगों के सामने वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर निजी सहायक व सुरक्षाकर्मि के सामान निकलवाये गये थे। हालांकि तेज प्रताप के निजी सहायक मिसाल सिन्हा ने मंत्री का सामान भी बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए सिगरा थाने में तहरीर भी दी थी।

लालू के बेटे तेज प्रताप का सामान होटल के कमरे से निकाला

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button