UP Live

परोपकार योजना के तहत नया सवेरा ग्रामीण युवा सेना का हुआ गठन

दुद्धी,सोनभद्र -स्वच्छता, महिला सशक्तिकरण, बुजुर्गो की देख रेख, नशामुक्ति, पर्यावरण सहित विभिन्न समाजिक मुद्दों व समस्याओं को आसानी से हल करने व जरूरतमंदों की आवश्यकताओं को पूर्ति करने के उद्देश्य से दुद्धी ब्लाक क्षेत्र के दिघुल ग्राम पंचायत में एक बैठक कर युवा समाजसेवी राकेश अग्रहरि के नेतृत्व में ‘नया सवेरा ग्रामीण युवा सेना’ सामाजिक संघठन का गठन किया गया।जिसके अध्यक्ष सुरेश यादव, महासचिव इन्नास,सचिव मिथलेश व कोषाध्यक्ष शहबाज आलम को सर्वसहम्मति से ग्रामीणों ने मनोनीत किया।बैठक के दौरान युवा समाजसेवी व संगठन के संस्थापक राकेश अग्रहरि ने कहा कि संगठन का उद्देश्य गांव में स्वच्छता के प्रति जागरूक करना व हाथ बटाना बेटी के जन्म होने पर नगद धनराशि देकर, प्रोत्साहित करना पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत पौध रोपड़ करना व पेड़ो को बचाना बुजुर्गो की देखभाल करना युवाओं में बढ़ रहे नशाखोरी को रोकना आदि है। इसका शुभारंभ दिघुल ग्राम से हो चुका है, आने वाले समय में दुद्धी ब्लाक के सभी गांवों में इस संगठन का विस्तार होगा ।इस मौके पर संरक्षक हरिहर यादव योगेश गौतम आसिम अली लक्ष्मण यादव संजय यादव कमलेश गुप्ता सहित सैकड़ों युवा व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button