Crime

भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजा की गोली मारकर हत्या

कटिहार : बिहार में कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक कविता देवी के भतीजा नीरज पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी ।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि संग्राम चौक ड्राइवर टोला इलाके में अपराधियों ने कोढ़ा विधानसभा की भाजपा विधायक कविता देवी के भतीजा नीरज पासवान को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल नीरज पासवान को इलाज के कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक नीरज पासवान ,मेयर शिवा पासवान की हत्या में नामजद अभियुक्त था और हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर निकला था। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button