Breaking News

देश में 24 घंटे में कोरोना के करीब 17 हजार नए केस, संख्या 4 लाख 73 हजार पार

केंद्रीय टीम गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगी ,कुल परीक्षण 75 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16 हजार 922 नए केस मिले हैं और अब कुल मरीजों की संख्या 4 लाख 73 हजार 105 हो गई है। इस दौरान 418 लोगों की मौत हो गई है और मृतकों की संख्या बढ़कर 14894 हो गई है। रिकॉर्ड 13012 लोग रिकवर हुए हैं और अब तक 2 लाख 71 हजार 697 मरीज इस वायरस को मात दे चुके हैं। एक्टिव केसों में 3492 का इजाफा हुआ है और अब 1 लाख 86 हजार 514 एक्टिव केस हैं।
इससे पहले बुधवार को देश में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 15,968 मामले सामने आए और 465 लोगों की मौत हो गई। भारत में लगातार छठे दिन संक्रमण के 14,000 से अधिक मामले सामने आए। 1 जून से 24 जून तक संक्रमण के 2,82,570 मामले बढ़े हैं। महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, गुजरात और उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मामले सामने आए हैं।

मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 57.43 प्रतिशत हो गई हैं 

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के नेतृत्व में एक केंद्रीय टीम 26 से 29 जून, 2020 तक गुजरात, महाराष्ट्र और तेलंगाना का दौरा करेगी। यह टीम राज्य के अधिकारियों के साथ बातचीत करेगी और कोविड-19 के प्रबंधन में उनके प्रयासों को मजबूती प्रदान करने के लिए उनके साथ समन्वय करेगी। कोविड-19 का परीक्षण करने के लिए नैदानिक ​​प्रयोगशालाओं के बढ़ते नेटवर्क के साथ, भारत में अब प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 1,007 हो गई हैं। इसमें सरकारी क्षेत्र के 734 और 273 निजी प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button