- भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल, कुष्ठ आश्रम, वृद्ध आश्रम और अनाथालयों में किया फल वितरण
- पीएम मोदी के जीवन चरित्र और उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन
- प्रमुख मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चना और आरती, दीर्घायु की कामना की गई
- मां गंगा की गोद में भजन-कीर्तन, नमो घाट और दशाश्वमेध घाट पर अद्भुत दृश्य
वाराणसी :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर संपूर्ण वाराणसी सेवा, श्रद्धा और उत्सव का केंद्र बन गया। कहीं जरूरतमंदों के बीच फल वितरण हुआ तो कहीं प्रदर्शनी लगाकर उनकी जीवन यात्रा और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। मंदिरों में विशेष पूजन-अर्चना और आरती हुई तो घाटों पर भव्य गंगा आरती ने वातावरण को दिव्य बना दिया।
अस्पताल, आश्रम और अनाथालयों में फल वितरण
सुबह 9 बजे से भाजपा महानगर कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्यक्रम की शुरुआत की। इस क्रम में: क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने संकट मोचन स्थित कुष्ठ आश्रम में फल और उपयोगी वस्तुएँ वितरित कीं। राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल और उनके साथ अरविंद सिंह, रणंजय सिंह, जेपी सिंह ने मानसिक अस्पताल और दीनदयाल अस्पताल में फल वितरण किया। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने मिसीरपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फल बाँटे। प्रेम कपूर, मनीष कपूर, संजय गुप्ता, विनोद गुप्ता ने लहुराबीर काशी अनाथालय में फल वितरण किया। वृद्धा आश्रम दुर्गाकुंड में राम गोपाल मोहले और अशोक धवन, कबीरचौरा अस्पताल में महापौर अशोक तिवारी व रवि त्रिवेदी, भदऊ चुंगी कुष्ठ आश्रम में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, तथा अपना घर आश्रम में कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव और उनकी टीम ने फल वितरित किए।

जीवन चरित्र पर प्रदर्शनी
नगर निगम स्थित शहीद उद्यान में प्रधानमंत्री मोदी के जीवन चरित्र और केंद्र सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि और महापौर अशोक तिवारी ने किया। प्रदर्शनी में पीएम मोदी के बचपन, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में किए गए कार्य, भूकंप प्रबंधन, प्रधानमंत्री बनने के बाद के विकास कार्य, मेक इन इंडिया, वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों से जुड़े चित्र प्रदर्शित किए गए।

मंदिरों में विशेष पूजन और आरती
मोदी के दीर्घायु जीवन की कामना के लिए महानगर के विभिन्न प्रमुख मंदिरों — रोहितेश्वर महादेव (नारिया), सारंगनाथ (सारनाथ), पंचमुखी महादेव (प्रहलाद घाट), राम जानकी मंदिर (रामनगर), मल्लिकार्जुन मंदिर (सिगरा), बटुक भैरव (कमच्छा), कृतिवासेश्वर (हरतीरथ), महावीर मंदिर (अर्दली बाजार), धर्म संघ (दुर्गाकुंड), चंद्रिका देवी मंदिर (कैंट) और स्वामी नारायण मंदिर (मच्छोदरी) — में विशेष पूजा, अर्चना और आरती की गई। इसमें राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मीना चौबे, प्रीति सिंह, आलोक श्रीवास्तव समेत अनेक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
मां गंगा की गोद में भजन-कीर्तन
क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने दशाश्वमेध घाट पर मांझी और निषाद समाज के साथ बैठकर मां गंगा की गोद में भजन-कीर्तन किया और प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की प्रार्थना की।
नमो घाट और दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती ,शाम को सबसे बड़ा आकर्षण था भव्य गंगा आरती

नमो घाट पर शहर दक्षिणी विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने नेतृत्व किया। दशाश्वमेध घाट पर कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव की अगुवाई में आरती संपन्न हुई। सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु, कार्यकर्ता और नागरिक इस दिव्य दृश्य के साक्षी बने। घंटों की गूंज, दीपों की आभा और गंगा की लहरों में उमड़ते श्रद्धा भाव ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया।
मोदीमय हुई काशी : डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के कैम्प कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया पीएम मोदी का जन्मदिवस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर आज काशी पूरी तरह मोदीमय हो उठी। वाराणसी के सिगरा स्थित आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु के कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ जन्मदिवस समारोह मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर हुई, जिसके बाद मिठाइयाँ बाँटकर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन की शुभकामनाएँ दीं। पूरा परिसर “बधाई हो बधाई हो, मोदी जी को बधाई हो” के उद्घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन राष्ट्रसेवा, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहा है। उनके नेतृत्व में भारत ने न केवल विकास की नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं बल्कि अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी देश की प्रतिष्ठा को सुदृढ़ किया है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का काशी से गहरा लगाव है। सांसद के रूप में उनके मार्गदर्शन और नेतृत्व में काशी ने अभूतपूर्व विकास कार्यों के साथ नई पहचान हासिल की है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मोदी के विचारों और संकल्पों को आत्मसात कर *“नए भारत”* के निर्माण हेतु निरंतर कार्य करते रहें। समारोह में मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कार्यक्रम के समापन पर मिठाइयाँ बाँटकर और एक-दूसरे को मुंह मीठा कराकर जन्मोत्सव का उल्लास साझा किया गया।
प्रमुख उपस्थित लोग
इस मौके पर अनूप दुबे, डॉ. हरदत्त शुक्ला, सिंधु सोनकर, श्रुति द्विवेदी, गौरव राठी, सुधीर त्रिपाठी, प्रमोद राय, संतोष सैनी, अवध नारायण राय, पंडित राजन तिवारी, सौरभ पाठक, प्रदीप मिश्रा, रवि मिश्रा, जय विश्वकर्मा समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने 75 किलो के लड्डू का केक काटकर मनाया पीएम मोदी का 75वां जन्मदिन
पीएम मोदी के नेतृत्व में नया भारत बना दुनिया के लिए प्रेरणाः सीएम योगी



