Crime

11 दिन बाद भी अनसुलझे हैं गोवा हत्याकांड के राज

गोवा । कातिल मां सूचना अपने मासूम बेटे की लाश के साथ रंगे हाथों पकड़ी गई थी। लेकिन पुलिस को पिछले दस दिनों से एक सवाल का जवाब नहीं मिल रहा है। सवाल ये कि आखिर सूचना ने अपने चार साल के बेटे की जान कैसे ली? सूचना लगातार गोवा पुलिस को गुमराह कर रही है। और इसी वजह से गोवा पुलिस पहली बार मनौवैज्ञानिक की मौजूदगी में सूचना से पूछताछ कर रही है।

वैसे तो गोवा पुलिस सूचना सेठ के हाथों उसके चार साल के बेटे के क़त्ल का मामले को एक ओपन एंड शट केस मान कर चल रही थी। जिसमें पुलिस ने वारदात के सामने आने के चंद घंटे बाद ही ना सिर्फ बच्चे की लाश बरामद कर ली, बल्कि क़त्ल के इल्जाम में बच्चे की मां सूचना सेठ को भी गिरफ्तार कर लिया। मगर हक़ीकत यही है कि इस वारदात का खुलासा हुए 11 दिनों का वक्त गुजर जाने के बावजूद फिलहाल इस क़त्ल को लेकर बेशुमार सवाल हैं। यहां तक कि क़त्ल का मोटिव भी पूरी तरह साफ नहीं है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button