UP Live

मुस्लिम महिलाओं ने जमकर खेली होली,धार्मिक कट्टरता का किया विरोध

कहा इसबार कट्टरपंथियों के छाती पर होलिका जलेगी , बंगाल की रक्त रंजित नफरत पर भारी पड़ा काशी का गुलाल

वाराणसी। धार्मिक कट्टरता की आग से देश को भड़काने की चाहत रखने वालों को आज काशी की मुस्लिम महिलाओं ने करारा जवाब दिया। लमही स्थित इंद्रेश नगर में मुस्लिम महिला फाउंडेशन की ओर से आयोजन हुआ जिसमें मुस्लिम महिलाओं ने आज जमकर होली खेलकर एक दूसरे को गले लगाया व काशी से दुनियां को अमन का पैगाम दिया। महिलाओं ने कहा कि कट्टरपंथियों के लाख प्रयासों के बाद भी हम सांस्कृतिक रूप से अलग कदापि नहीं होंगे। पूरी दुनियां में रंगों की होली होती है लेकिन काशी में दिल मिलाने की आज होली खेली गई। बंगाल के चुनावों में उठती नफरत की लपटों को काशी की मुस्लिम महिलाओं ने मोहब्बत के गुलाल से ठंडा कर दिया और एक दूसरे को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का संदेश भी दे दिया।

लमही के इंद्रेश नगर के सुभाष भवन में विशाल भारत संस्थान एवं मुस्लिम महिला फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में “गुलाबों और गुलालों वाली होली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भारत की संस्कृति की ध्वजा वाहक महिलाओं ने नफरत की आग लगाने वालों को गुलाब की पंखुड़ियों, ढोल की थाप और रंग-बिरंगे गुलालों से चुनौती दी। मुस्लिम महिलाओं ने होली के गीत गाए “नफरत मिटाएं दा दिलवा से, मिलजुल होली का त्यौहार मनावा। हमरे देशवा का त्यौहार बा, विदेशवा तक मनी, कट्टरपंथियन के छाती पर अबकी होलीका जली।“ धर्म के नाम पर पूरी दुनियां को हिंसा की आग में झोंकने वाले इस्लामिक कट्टरपंथियों को मुस्लिम महिलाओं ने यह स्पष्ट बता दिया कोई भी भारतीय धर्म से चाहे जो हो जाए ,लेकिन सांस्कृतिक रूप से वह सर्वदा एक ही है। इस दौरान एक दूसरे को चेहरे पर गुलाल लगाया, हंसी ठिठोली की। फिजाओं में गुलाब की पंखुड़ियों ने मोहब्बत की महक बिखेरी और दुनियां को यकजहती का संदेश भी भेजा।

ढोल की थाप पर जब होली गीत शुरू हुआ तब श्री काशी विश्वनाथ बाबा के साथ भगवान श्री राम, भगवान श्री कृष्ण को भी मुस्लिम महिलाओं ने गीत में शामिल किया। लगे हाथ गीतों में मोदी और इंद्रेश भी शामिल हो गए। मुस्लिम महिलाओं ने स्वरचित गीत गाया। इसके पूर्व मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के तस्वीर की आरती उतारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शीर्ष नेता इंद्रेश कुमार की तस्वीर पर गुलाल लगाकर होली खेली। मुस्लिम महिलाओं ने भगवान श्रीराम की तस्वीर पर गुलाल लगाकर होली कार्यक्रम की शुरुआत की। सुभाष मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर गुलाल लगाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डा० राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं ने दुनियां के देशों को यही संदेश दिया कि धर्म बदलने से संस्कृति नहीं बदलती। संस्कृति से ही देश और व्यक्ति की पहचान होती है। होली के रंग नफरत की आग को बुझाने वाले होते हैं। काशी ने देश भर के कट्टरपंथियों को धर्म के नाम पर हिंसा न फैलाने और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया है। रंगों से सराबोर होकर सामाजिक समरसता, एकता, भाईचारा का संदेश होली देती है।

मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने कहा कि त्यौहार किसी धर्म के नहीं देशों की संस्कृति के संदेशवाहक होते हैं। धर्म बदलने से संस्कृति कभी नहीं बदलती। हमारे पूर्वजों के खून में होली के रंगों की लालिमा है। राम और कृष्ण से ही डीएनए हमारा मिलता है। जब हमारे पूर्वजों ने होली के रंगों के साथ पीढ़ी दर पीढ़ी गुजारी तो कट्टरपंथियों के बहकावे में आकर जो लोग अपनी संस्कृति से दूर हो जाते हैं, उन्हें वतन के लोगों की मोहब्बत कभी नहीं मिलती। हम तो भारतीय संस्कृति के अंग हैं। होली तो खूब मनाएंगे और नफरत फैलाने वालों की छाती पर होलीका जलाएंगे। कार्यक्रम में नजमा परवीन, खुशी रमन भारतवंशी, उजाला भारतवंशी, इली भारतवंशी, अर्चना भारतवंशी, डा० मृदुला जायसवाल, नगीना, शबीना, शबनम, हाजरा, तबस्सुम, नाजिया, साइना, नाजमा, शमशुननिशा, हदीसुन, नसीबुन, सोना, रानी, पूनम, सरोज, रमता आदि महिलाओं ने भाग लिया।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button