UP Live

मुस्लिम छात्रा ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11000 का चेक सौंपा, कहा भगवान राम हमारे पूर्वज थे

वाराणसी। अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर निर्माण में सिर्फ हिंदू ही नहीं तमाम मुस्लिम समाज के लोग भी अब सहयोग कर रहे हैं इसी कड़ी में आज वकालत की छात्रा इकरा अनवर खान ने राम मंदिर निर्माण के लिए 11000 की राशि चेक अखिल भारतीय संत समिति को दिया है। छात्रा ने स्वामी जितेंद्र नंद सरस्वती को चेक सौंपते हुए भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण की बधाई दी।

राम मंदिर निर्माण के लिए इकरा खान का कहना है कि भगवान राम उनके पूर्वज हैं और भव्य राम मंदिर बने इसमें मैंने अपना थोड़ा सा सहयोग दिया है। सियासत दार सियासत धर्म बांटने के नाम से करते हैं मैंने यह करके उनको मुंहतोड़ जवाब भी दे दिया है। धर्म अलग अलग भले हो लेकिन सभी धर्मो का मार्ग एक है। इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नही,एक इंसान के रूप में राम मंदिर निर्माण में आज मै खुद भागीदार बन रही हूं। यह अपने पूर्वजों का सम्मान का द्योतक भी है, जिसकी मुझे खुशी है।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button