Technology

मस्क ने कहा- इंटरनेट पर सबसे दिलचस्प मंच है ट्विटर

नई दिल्ली । सोशल मीडिया साइट ट्विटर की कमान संभालते ही इसके मालिक उद्योगपति एलन मस्क इसमें कई बदलाव लाने का ऐलान कर चुके हैं। मस्क ने अब कहा है कि ट्विटर इंटरनेट पर सबसे दिलचस्प मंच है। इससे पहले मस्क ने ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए हर महीने 8 डॉलर और नेताओं और विशेष हस्तियों के लिए खास टैग सहित कई बदलाव करने की बात की थी।

मस्क ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि ट्विटर इंटरनेट पर सबसे दिलचस्प स्थल है। यही वजह है कि आप अभी इस ट्वीट को पढ़ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि दाएं-बाएं दोनों ओर से एक साथ हमला होना अच्छा संकेत है। आपको वहीं मिलता है, जिसका आप भुगतान करते हैं। इससे पहले मस्क ने 27 अक्टूबर को ट्विटर की खरीद के लिए 44 अरब डॉलर के सौदे को पूरा किया था।

मस्क ने बुधवार को ऐलान किया था कि ट्विटर पर सत्यापन के बाद जारी किए जाने वाले बैज ‘ब्लू टिक’ के लिए उपयोगकर्ताओं को हर महीने 8 डॉलर देने होंगे, जिस पर इसके उपयोगकर्ताओं ने रोष जताया है। मस्क ने कहा था कि ब्लू टिक के जरिए उपयोगकर्ताओं से जुटाए जाने वाले मासिक शुल्क की भुगतान से कंपनी मंच पर सामग्री बनाने वाले लोगों (क्रिएटर्स) को पुरस्कृत कर सकेगी।

उल्लेखनीय है कि एलन मस्क ने ट्विटर की कमान संभालते ही इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल और सीएफओ सहित शीर्ष अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया था। मस्क अब ट्विटर इंक के 3 हजार यानी आधे से ज्यादा कर्मियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी कर रहे हैं।(हि.स)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button