Technology

मस्क ने ट्विटर से पराग अग्रवाल को हटाया, ट्वीट कर कहा- चिड़िया आजाद

नई दिल्ली । दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ट्विटर के नए मालिक बन गए हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर की कमान संभालते ही मस्क ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल सहित 4 प्रमुख अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया है। इसके बाद एलन मस्क ने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा ‘चिड़िया आजाद है’।

माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के नए बॉस मस्क ने जिन चार कार्यकारी अधिकारियों को उनके पद से हटाया है, उनमें भारतीय मूल के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ कानूनी मामलों के कार्यकारी अधिकारी विजय गड्डे मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सेगल और जनरल काउंसिल सियान एजेट प्रमुख हैं। इससे पहले मस्क ने गुरुवार को ट्विटर को खरीदने की डील पूरी की थी।

मार्च 2006 में हुई थी ट्विटर की शुरुआत

ट्विटर को मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नोआ ग्लास, बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स ने बनाया था। इसके बाद जुलाई, 2006 में ट्विटर लॉन्च हुआ था। शुरुआत में उन्होंने परिचितों के साथ एक-दूसरे को ट्वीट किए थे। पहले इसकी स्पेलिंग twttr.com थी। इसके 6 महीने की मशक्कत के बाद twitter.com सामने आया। दरअसल जैक ‘चहचहाहट’ को ट्विटर से अलग नहीं करना चाहते थे।

ट्विटर को खरीदने के लिए कोर्ट ने एलन मस्क को शुक्रवार तक का समय दिया था। मस्क अगर ऐसा नहीं करते, तो उन्हें मुकदमेबाजी का सामना करना पड़ता। इसलिए इससे पहले ही उन्होंने गुरुवार को इस डील को पूरा कर लिया। मस्क ने इस साल 13 अप्रैल को ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 54.2 डॉलर प्रति शेयर के रेट से 44 अरब डॉलर में खरीदने का ऑफर दिया था।(हि.स)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button