Crime

बुजुर्ग किसान की हत्या

महोबा : उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में एक बुजुर्ग किसान की धारदार हथियारों से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। घटना में घायल हुए एक अन्य युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम ने सोमवार को बताया कि बगरोंन गांव निवासी किसान लक्ष्मण पाल (62) फसल की रखवाली के लिए बीती रात में अपने खेत पर बनी झोपड़ी में सोया हुआ था,। जबकि उसका भतीजा कोमल पाल भी पास में ही स्थित दूसरी झोपड़ी में सोया था।

बताया गया है कि मध्यरात्रि में अवैध असलहों से लैस गांव के ही निवासी कुछ लोगों ने झोपड़ी में धावा बोला और धारदार हथियारों से लक्ष्मण की हत्या कर दी। इस दौरान ब्रम्हानंद का भतीजा कोमल जाग गया ओर शोर मचाते हुए वह हमलावरों की ओर दौड़ा तो हत्यारे उस पर प्रहार करके भाग निकले।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button