Varanasi

लहुराबीर वाणिज्यिक मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण में तेजी, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

वाराणसी के लहुराबीर में नगर निगम की बांड परियोजना के अंतर्गत बन रहे वाणिज्यिक मार्केट कॉम्प्लेक्स का नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निरीक्षण किया। अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरा करने और तकनीकी बाधाएं तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।

​वाराणसी : नगर निगम की महत्वपूर्ण ‘बांड परियोजना’ के तहत लहुराबीर में बन रहे बहुप्रतीक्षित वाणिज्यिक मार्केट कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने निर्माण स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। ​

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा (डेडलाइन) की समीक्षा की। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्य को मानक के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय रहते पूरा किया जाए। इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से क्षेत्र में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य में आ रही किसी भी प्रकार की तकनीकी बाधाओं को तत्काल दूर करने के भी निर्देश दिए, ताकि परियोजना का लाभ जल्द से जल्द आमजन को मिल सके।

भाजपा ने पांच जिलों में घोषित किए नए जिलाध्यक्ष, संगठन विस्तार को मिली नई धार

Related Articles

Back to top button